Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Car Caught Fire: रायपुर में चलती कार बनी आग का गोला, 6 लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, Video हुआ वायरल

Chalti Car Me Lagi Aag: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चलती कार में आग लग गई, जिसके कारण हड़कंप मच गया।

Raipur Car Caught Fire
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Chalti Car Me Lagi Aag: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीच रास्ते उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार 6 लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

देखते ही देखते कार जलकर खाक

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रिंग रोड में स्थित अग्रसेन चौक के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि कार से पहले धुआं उठने लगा, फिर अचानक उसमें आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक पूरी कार जलकर खाक हो गई।



6 लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

जानकारी के मुताबिक, झारखंड पासिंग सूमो ग्रैंड वाहन में 6 लोग सवार थे, जो रविवार रात साढे 10 बजे के आसपास रायपुर तेलीबांधा के अग्रसेन चौक के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। इसके बाद कार में सवार लोगों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना का वीडियो आया सामने

सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। वहीं कार में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लपटों के साथ ही कार से धुआं भी निकल रहा है। इतना ही नहीं इस दौरान वहां से कई यात्री बसें और अन्य गाड़ी भी गुजरती रही। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

कार में आग कैसे और क्यों लगती है?

अगर आपके भी मन में ये सवाल आ रहा है कि कार में आग कैसे और क्यों लगती है तो बता दें कि कार में आग लगने का मेन कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, पेट्रोल-डिजल का लिकेज, इंजन का गर्म होना या फिर दुर्घटना है।

बचाव के उपाय?

समय-समय पर सर्विसिंग कराएं।

कार में वायरिंग का काम कराएं।

हमेशा आग बुझाने वाला यंत्र रखें।

समय-समय पर पेट्रोल-डिजल लिकेज चेक कराएं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story