Raipur IPL Match Betting: छत्तीसगढ़ में IPL मैच में सट्टा खिलाते दो गिरफ्तार, रायपुर के इस इलाके से लाइव मैच में लग रहा था दांव

Raipur IPL Match Betting रायपुर। आईपीएल मैच का आगाज शुरू हो गया है। 22 मार्च को चेन्नई और बेंगलुरु के बीच में पहला मैच था। आज दो मैच खेले जा रहे है। आईपीएल शुरू होते ही अब सट्टेबाज भी सक्रिय हो गए है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आया है। आईपीएल सट्टा खिलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक लाइव मैच में सट्टा खिला रहे थे। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, आज अभनपुर पुलिस को सूचना मिली कि अटल आवास बेलभाटा के पास कुछ युवक लाइव मैच में सट्टा खिला रहे है। सूचना को एसएसपी संतोष सिंह ने गंभीरता से लिया और अभनपुर पुलिस को छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने घेराबंदी कर दो सट्टा खिलाने वाले दो युवकों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और अन्य सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों का नाम प्रदीप शर्मा 28 वर्ष निवासी अटल निवास, अंकित मंडल 30 वर्ष निवासी बेलभाटा है। दोनों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कर जांच कीजा रही है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
