Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Fire News: रायपुर के तार फैक्ट्री में लगी भीषण आग VIDEO, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

Raipur Tar Factory Aag: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक तार फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

Raipur Fire News: रायपुर के तार फैक्ट्री में लगी भीषण आग VIDEO, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम
X
By Chitrsen Sahu

Raipur Tar Factory Aag: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक तार फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने राहत बचाव शुरु किया। यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में हुई है।

कावेरी इंडस्ट्री में लगी भीषण आग

जानकारी के मुताबिक, भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब कावेरी इंडस्ट्री में भीषण आग लग गई। ऑयल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैल गई और फैक्ट्री के एक हिस्से को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत-बचाव कार्य शुरु किया गया।

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास कावेरी इंडस्ट्री से धुवां निकलता दिखा, जिसके बाद आग भड़क गई और फैक्ट्री के एक हिस्से को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। आग के लगते ही कर्मचारियों ने फैक्ट्री को खाली करवाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पहुंची पुलिस आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

घटना का वीडियो भी आया सामने

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कितनी भीषण है। धुएं का काला गुबार शहर में दूर-दूर तक देखने को मिल रहा है। राहत की बात ये है कि इस घटना में जनहानी नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और इस घटना के साथ ही नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story