Raipur Crime News: सूखे नशे को लेकर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख के गांजे के साथ 14 आरोपी गिरफ्तार...
Raipur Crime News:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखे नशे को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीम ने 30 लाख के गांजा के साथ 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Raipur Crime News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीसीपी क्राइम व सायबर की टीम ने 30 लाख का गांजा जब्त किया है। साथ ही 14 आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया के दो सदस्य भी शामिल है। प्रकरण में फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जानिए पूरी कहानी
दरअसल, थाना उरला क्षेत्र में 8 फ़रवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि उरला क्षेत्र बेन्द्री रोड स्थित नउवा तालाब के पास 2 व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने की फिराक में है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए DCP (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला व DCP (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों व प्रभारियों को सूचना कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 2 आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप केसरवानी व राजेश यादव बताया। दोनों के पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ उरला क्षेत्र राजेन्द्र नगर उरला स्थित किराये के मकान में गांजा छिपाकर रखना बताये। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त मकान में रेड कार्रवाई की गई। रेड कार्रवाई के दौरान मकान में 2 महिला सहित कुल 5 व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम अमन कुमार ठाकुर, चन्द्रिका उरांव एवं कोमल यादव होना बताये। साथ ही 2 विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा मकान के कमरों की तलाशी लेने पर कमरों में रखें प्लास्टिक बोरियों एवं बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 40.446 किलोग्राम गांजा कीमत 20,22,300 रूपये जब्त किया गया। थाना उरला में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को ओडिशा से लाकर उरला के किराये के मकान में भण्डारण करना तथा मांग के आधार पर रायपुर सहित देश भर के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई/बिक्री करना बताये। प्रकरण में मकान मालिक के भूमिंका की भी जॉच की जा रहीं है।
दूसरे प्रकरण में थाना सिविल लाईन 8 फरवरी 2026 की रात एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा खजाना चौक के पास स्थित निर्माणाधीन भवन पास गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी शाहरूख खान व राहुल कुशवाह निवासी आगरा (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से बैग में रखें 5.699 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा व दो नग मोबाइल फोन जब्त किया गया। साथ ही थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 77/26 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
प्रकरण-3 थाना कोतवाली 9 फरवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ओ सी एम चौक स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस पास दीवार किनारे गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाशते आरोपी ऋषभ ताण्डी उर्फ रिक्की ताण्डी एवं सौरभ ताण्डी को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लगभग 4 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण 4-3 आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जा रहीं हैं।
गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरणों में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये प्रकरण में End-to-End कार्रवाई की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी
01. संदीप केसरवानी पिता सुरेश प्रसाद केसरवानी उम्र 26 साल निवासी ग्राम पहाडी बस स्टेण्ड के पास थाना पहाडी जिला चित्रकुट करवी (उ.प्र.)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर।
02. राजेश यादव पिता विजय यादव उम्र 25 साल निवासी पुरानी बाजार डाक घर के पास चित्रकुट थाना करवी कोतवाली जिला चित्रकुट करवी (उ.प्र.)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर।
03. अमन कुमार ठाकुर पिता संजय ठाकुर उम्र 19 साल निवासी करवी लक्ष्मणपुरी बस स्टेण्ड के पास थाना करवी कोतवाली जिला चित्रकुट करवी (उ.प्र.)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर।
04. चन्द्रिका उरांव पिता लाभोराम उरांव उम्र 24 साल निवासी मिडमिडा थाना जूटमील जिला रायगढ़ (छ0ग0)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर।
05. कोमल यादव पति राजेश यादव उम्र 20 साल निवासी छोटी बाजार झण्डा चौराह बांदा चौकी बलखण्डी नाका थाना व जिला बांदा (उ.प्र.)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर।
06. विधि से संघर्षरत 2 बालक
गिरफ्तार आरोपी -(थाना सिविल लाईन के प्रकरण में)
01. शाहरूख खान पिता सुल्तान खान उम्र 28 साल निवासी खेलिया मोड़ जगनेर रोड बरवाली गली थाना शाहगंज आगरा (उ.प्र.)।
02. राहुल कुशवाह पिता बिजेन्द्र कुशवाह उम्र 28 साल पता खेलिया मोड़ जगनेर रोड बरवाली गली थाना शाहगंज आगरा (उ.प्र.)।
गिरफ्तार आरोपी -(थाना कोतवाली के प्रकरण में)
01. ऋषभ ताण्डी उर्फ रिक्की ताण्डी पिता जय कुमार ताण्डी उम्र 19 साल निवासी जगत किराना भण्डार के सामने कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर।
02. सौरभ ताण्डी पिता स्व. रवि ताण्डी उम्र 22 साल निवासी नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।
