Raipur Crime News: राजधानी में मर्डर! दामाद ने सास को बेरहमी से मार डाला, राज्योत्सव जाने को लेकर हुआ था विवाद

Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक दामाद ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर (Raipur Murder News) दी. हाथ मुक्का से पीट पीट कर बेरहमी से मार डाला. वजह सिर्फ एक छोटी से घरेलू विवाद थी.
दामाद ने की सास की हत्या
मामला रायपुर जिले के थाना माना कैम्प का है. माना कैम्प के ग्राम बरोदा के अंतर्गत यह वारदात हुई है. एक दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी. उसे पीट पीटकर बेरहमी से मार डाला. मामूली से विवाद पर हाथ मुक्को से उससे मारपीट की जिससे सास की मौत हो गयी.
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक़, मृतिका की पहचान राजबाई बांधे के रूप में हुई है. वहीँ आरोपी मृतिका का दामाद वीरेन्द्र कुरे है. वारदात 5 नवम्बर की है. दामाद वीरेन्द्र कुरे और मृतिका राजबाई बांधे के बीच घरेलु बात को लेकर विवाद हो गया. दोनों के बीच इतना बढ़ा कि दामाद वीरेन्द्र कुरे सास से मारपीट करने लगा. उसे चेहरे पर हाथ मुक्कों से पीटा. मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गयी.
जांच में जुटी पुलिस
जिसका बाद पीड़िता को माना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस ममले में थाने में शिकायत दर्ज कराया गया. जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है रायपुर में राज्योत्सव जाने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था. आरोपी के खिलाफ धारा 103 के तहत कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
Tags
-
Home
-
Menu
