Raipur Crime News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में मर्डर... बेटे ने पिता को चाकू से हमला कर मार डाला, रोंगटे खड़े कर देगी राजधानी की ये वारदात

Raipur Crime News
X

Raipur Crime News

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. धनतेरस की रात एक बेटे ने पिता को मार (Raipur Crime News) डाला.

Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. धनतेरस की रात एक बेटे ने पिता को मार (Raipur Crime News) डाला. बेरहमी से चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया. वजह सिर्फ इतनी थी कि उसे शक था उसकी पत्नी और पिता का अवैध संबंध है.

बेटे ने की पिता की हत्या

मामला उरला थाना क्षेत्र के मजदूर नगर सरोरा का है. वारदात शनिवार, 18 अक्टूबर रात साढ़े 12 बजे की है. बेटे ने पत्नी से अवैध संबंध का शक में बेरहमी से चाकू गोदकर अपने पिता की हत्या कर दी. आरोपी बेटे की पहचान बेटे दिनेश कुमार सेन(21) और मृतक पिता की पहचान देव प्रसाद सेन (45) के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक़, आरोपी बेटे दिनेश कुमार सेन और देव प्रसाद सेन (45) के बीच हमेशा विवाद होता रहता था. आरोपी दिनेश कुमार ने दूसरी जाति की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था. जिसके चलते आयेदिन घर में झगड़ा होता था. इसके अलावा वह घर खर्च के लिए पैसा नहीं था.

पत्नी से अवैध सम्बन्ध का था शक

जिसे लेकर दोनों के बीच बहस होती रहती थी. साथ ही बेटे को शक था उसके पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध है. इसी बीच शनिवार रात 12 से 1 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद गुस्से में बेटे ने चाक़ू मारकर अपने पिता की ह्त्या कर दी. चाक़ू मारते ही खून से लथपथ वह जमीन पर गिर पड़ा. चारों तरफ खून के छींटे पड़ गए. हमले के बाद बेटा फरार हो गया.

आरोपी बेटा गिरफ्तार

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फ़िलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.


Tags

Next Story