Raipur Crime News: रायपुर में 9वीं के छात्र ने 8वीं के छात्र को मारा चाकू, वर्षीक परीक्षा खत्म होते ही किया हमला, दो बालक गिरफ्तार

Raipur Crime News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्कूली छात्रों के बीच खूनी झड़प हो गया। 8वीं के छात्र पर 9वीं के छात्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र के पैर पर गंभीर चोट लगी, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र रंग मंदिर के पास गांधी मैदान का है।
जानिए कैसी हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, पूर्व में 8वीं के छात्र का स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं के छात्र के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान पीड़ित को 9वीं के छात्र ने बाद में देख लेने की धमकी दी थी। 6 अप्रैल को वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद पीड़ित 8वीं का छात्र अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रंग मंदिर के गांधी मैदान स्थित गणेश मंदिर के पास पहले से मौजूद आरोपी छात्र ने अपने साथी के साथ पीड़ित छात्र को रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतनाा बढ़ा कि आरोपी छात्रों ने मारपीट करते हुए पीड़ित छात्र पर चाकू से हमला कर दिया।
इस हमले में 8वीं के छात्र के पैर पर गंभीर चोट लगी, जिसके बाद दोनों आरोपी छात्र भाग निकले। खून से लथपथ हालत में छात्र जमीन पर गिर गया और उसे राहगीरों ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
छात्र के परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना ने धारा 296, 115 (2) 109 (1) 351 (2) 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। साथ ही कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी छात्र को अभिरक्षा में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
वहीं, मामले में पुलिस पीड़ित छात्र से पूछताछ कर रही है। साथ ही आगे की जांच कार्रवाई भी की जा रही है। पकड़े गए दोनों बालक नाबालिग है, जिसकी वजह से दोनों के नामों का जिक्र नहीं किया गया है।
Tags
-
Home
-
Menu
