Raipur Crime News: नर्सिंग स्टाफ का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार, लव ट्रायंगल की बात आई सामने...
Raipur Crime News: रायपुर में नर्सिंग स्टाफ की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतिका की सहेलियां जब नाईट ड्यूटी पर गई, इसी दौरान आरोपी पहुंची और हत्या कर फरार हो गया था।

Raipur Crime News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में घर घुसकर नर्सिंग स्टाफ की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम दुर्गेश बताया जा रहा है। पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी मृतिका का दोस्त था। युवती के साथ पिछले कुछ समय से उसका विवाद चल रहा था। घटना के वक्त भी दोनों के बीच विवाद बढ़ा और इसी दौरान आरोपी ने चाकू से युवती के सीने पर वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि लव ट्रायंगल में आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया है। फिलहाल जांच जारी है।
मृतिका एमएमआई नारायणा अस्पताल में थी नर्स
प्रियंका दास एक माह पहले ही पचपेड़ नाका स्थित एमएमआई नारायणा अस्पताल में नर्स थी। मनेंद्रगढ़ से पिछले माह रायपुर आकर पचपेड़ी नाका स्थित एमएमआई में जाॅब कर रही थी। टिकरापारा के लालपुर स्थित पटेल पारा में सहेली के साथ किराए पर रह रही थी।
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात प्रियंका दास की सहेली नाईट ड्यूटी पर गई हुई थी। गुरूवार की सुबह जब लौटी तो प्रियंका का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा था। युवती ने इसकी सूचना वहां रहने वाले अन्य किराएदार को दी।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पंचनाम कर जांच शुरू की गई। पुलिस को शव के पास से एक चाकू मिला है। पुलिस जांच में पता चला कि प्रियंका और उसके दोस्त दुर्गेश का विवाद चल रहा था। विवाद की जानकारी प्रियंका की सहेलियों को भी थी। आरोपी कई बार युवती को जान से मारने की धमकी थी दे चुका था। इस बात से डरी प्रियंका की सहेलियों ने उसे अपने गांव जाने की सलाह दी थी, लेकिन वो नहीं गई।
गुरूवार की रात जब मृतिका की सहेली नाइट ड्यूटी पर गई थी। इसी बीच आरोपी युवती के कमरे में पहुंचा और विवाद करने लगा। इस दौरान आरोपी ने चाकू से प्रियंका की हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गया।
फिलहाल टिकरापारा पुलिस ने युवती के दोस्त दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना से संबंधित पूछताछ की जा रही है।
