Begin typing your search above and press return to search.

फ़ास्ट क्रियान्वयन: जेम से खरीदी में अब गड़बड़ी नहीं, कलेक्टर कांफ्रेंस के 24 घंटे के भीतर रायपुर कलेक्टर ने बनाई कमेटी

CG News: जिला स्तर पर गठित यह कमेटी जेम पोर्टल से होने वाली खरीदी का करेगी निरीक्षण। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देशों के परिपालन में बनाई गई समिति।

फ़ास्ट क्रियान्वयन: जेम से खरीदी में अब गड़बड़ी नहीं, कलेक्टर कांफ्रेंस के 24 घंटे के भीतर रायपुर कलेक्टर ने बनाई कमेटी
X
By Ragib Asim

CG News : रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जिले में जेम पोर्टल से खरीदी करने के लिए प्रक्रियाओं का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति बनाई जाएगी, जो सभी विभागों द्वारा जेम पोर्टल से की जाने वाली खरीदी का निरीक्षण करेगी। यह समिति प्रक्रियाओं के उचित ढंग से पालन और खरीदे जाने वाले सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगी। यह समिति अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा के अध्यक्षता में बनाई गई है।


कलेक्टर डॉ सिंह ने यह निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के परिपालन में दिया है। इस समिति में अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा के अलावा अन्य सदस्यों के रूप में आयुक्त नगर निगम बीरगांव, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, जिला कोषालय अधिकारी और जिला सांख्यिकी अधिकारी होंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim NPG News के समाचार संपादक (News Editor) हैं और पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की और ज़मीनी रिपोर्टिंग के बाद डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग व संपादन किया। जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त Ragib Asim जियो-पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स, राजनीति, अपराध, बिज़नेस, टेक और एवरग्रीन कंटेंट पर काम करते हैं। वे पिछले 8 वर्षों से SEO Specialist के रूप में भी सक्रिय हैं।

Read MoreRead Less

Next Story