Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Central Jail Gangwar: रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार! पूर्व CM के करीबी नेता पर ब्लेड से जानलेवा हमला, पढ़िए तांत्रिक केके श्रीवास्तव से क्या है नाता?

Raipur Central Jail Gangwar Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल एक बार फिर हिंसा का अड्डा बन गई है। गुरुवार को जेल परिसर में युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया।

Raipur Central Jail Gangwar: रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार! पूर्व CM के करीबी नेता पर ब्लेड से जानलेवा हमला, पढ़िए तांत्रिक केके श्रीवास्तव से क्या है नाता?
X
By Ragib Asim

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल एक बार फिर हिंसा का अड्डा बन गई है। गुरुवार को जेल परिसर में युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि साई नामक विचाराधीन कैदी ने अपने साथी के साथ मिलकर यह हमला किया। शिंदे को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके चेहरे, हाथ और छाती पर गहरे जख्म हैं।

शिंदे की राजनीतिक पृष्ठभूमि ने इस मामले को और गरमा दिया है। वह रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक्टिव रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने करोड़ों की ठगी के आरोपी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक केके श्रीवास्तव को भगाने में मदद की थी। इसी मामले में वे रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी हैं।

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हमले के बाद रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल के भीतर धारदार हथियार कैसे पहुंचे और हमला कैसे हुआ? इन सवालों की जांच अब पुलिस कर रही है। पुलिस ने हमला करने वाले कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे आपसी रंजिश या पूर्व नियोजित साजिश माना जा रहा है।

केके श्रीवास्तव से जुड़ी है शिंदे की गिरफ्तारी

आशीष शिंदे की गिरफ्तारी चर्चित तांत्रिक केके श्रीवास्तव के मामले से जुड़ी हुई है। श्रीवास्तव पर करोड़ों की ठगी का आरोप है और वह खुद को राजनीतिक रसूख वाला तांत्रिक बताता है। उसकी गिरफ्तारी के समय कई बड़े नेताओं के साथ उसकी नजदीकियों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। शिंदे पर आरोप है कि उसने KK श्रीवास्तव को भागने में मदद की थी, जिसके बाद उसे भी हिरासत में लिया गया था।

जेल में दहशत का माहौल, पहले भी हो चुके हैं हमले

पिछले सप्ताह भी रायपुर सेंट्रल जेल में दो कैदियों, साहिल और सोहेल ने साथी कैदियों पर हमला किया था। लगातार हो रही हिंसा से जेल में बंद कैदियों में भय का माहौल है। अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या रायपुर सेंट्रल जेल सुरक्षित है? और क्या जेल प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में अक्षम हो चुका है?

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story