रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, विधायक कॉलोनी के घर में फंदे से लटकी मिली लाश
Air Force Wing Commander: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. विधायक कॉलोनी इलाके में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया. विंग कमांडर विपुल यादव की लाश घर के फांसी से लटकती मिली है.

इमेज- AI जनरेटेड
रायपुर 11 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. विधायक कॉलोनी इलाके में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया. विंग कमांडर की लाश घर के फांसी से लटकती मिली है.
विंग कमांडर विपुल यादव ने लगाईं फांसी
मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी स्थित बंगला नंबर-79 का है. बुधवार को एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव (39 साल) ने आत्महत्या कर ली. फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
कहाँ के रहने वाले थे विंग कमांडर
जानकारी के मुताबिक़, एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे. वो वर्तमान में रायपुर में पोस्टेड थे. विधायक कॉलोनी के बंगला नंबर-79 में अपने परिवार के साथ रहते थे. अपने दोनों बच्चे और पत्नी के साथ रहते थे. उनकी 2014 में लव मैरिज हुई थी. उनकी पत्नी भी पहले एयरफोर्स में थीं जो वर्तमान में फिलहाल आईटी सेक्टर में काम करती है. पत्नी किसी काम से दिल्ली गयी हुई थी.
विपुल यादव ने जब फांसी लगाईं तब बच्चे अपने कमरे में सो रहे थे. जैसे ही परिवार के लोगों को इसके बारे में पता चला इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. साथ ही एयरफोर्स के सीनियर अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गयी.
विंग कमांडर ने क्यों किया सुसाइड
विंग कमांडर विपुल यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. उन्होंने यह कदम क्यों उठाया है अभी इसका पता नहीं चल सका है. परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
