Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Accident News: बीजेपी विधायक के बेटे की कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर, पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा

Car Ne Bike Ko Mari Takkar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी (Car Ne Bike Ko Mari Takkar)। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Raipur Accident News: बीजेपी विधायक के बेटे की कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर, पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा
X

Raipur Accident News

By Chitrsen Sahu

Car Ne Bike Ko Mari Takkar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी (Car Ne Bike Ko Mari Takkar)। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

शहर में दिखा तेज रफ्तार का कहर

दरअसल, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना के बाद कार सवार चार युवक-युवती फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी खांगाल रही है।

बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात डेढ़ बजे के आसपास बाइक सवार जब अग्रसेन धाम के पास से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में दो युवक और दो युवती सवार थे।

पुलिस की हिरासत में भाजपा विधायक का बेटा

तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार तीन युवक-युवतियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल बाइक सवार घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और अन्य कार सवारों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story