Begin typing your search above and press return to search.

Raipur Accident News: रायपुर में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन की गई जान

Raipur Accident News: रायपुर में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। यहां तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी सहित तीन की जान चली गई।

Surguja Road Accident
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 13 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बाइक ने साइकिल सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी सहित बाइक सवार की भी मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानिए कैसे हुआ ये हादसा?

विधानसभा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई और एक बाइक सवार की भी इस हादसे में जान चली गई। वहीं एक अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना में दोनों बाइक भी बुरी तरह से टूट-फूट गई।

3 की मौत, एक की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान टेकारी गांव में रहने वाले पति-पत्नी भोजराज विश्वकर्मा और प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर में रहने वाले सुभम यादव के रूप में की गई है। ये साइकिल सवार पति-पत्नी गुरुवार रात भुरकुनी की ओर जा रहे थे। तभी विधानसभा थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे बाइक सवार सुभम यादव ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही भोजराज विश्वकर्मा, प्यारी बाई विश्वकर्मा और सुभम यादव की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी के साथ ही गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने इस घटना की जांच शुरु कर दी है।

सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें?

  • वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
  • वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
  • समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
  • टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story