Begin typing your search above and press return to search.

CG News: रायपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण, कुलपति महादेव कावरे ने दिया खास संदेश

CG News: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति एवं संभागायुक्त श्री महादवे कावरे ने ध्वजारोहण किया।

CG News: रायपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण, कुलपति महादेव कावरे ने दिया खास संदेश
X
By Ragib Asim

CG News: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति एवं संभागायुक्त श्री महादवे कावरे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन जिनके अदम्य साहस और बलिदान से हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। स्वतंत्रता अपने देश समाज और लोकतंत्र के प्रति सतत दायित्व है। जनसंचार के माध्यम लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में इस दायित्व को निभाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।


इस अवसर पर कुलपति श्री कावरे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पार्पित किए। परिसर में कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा के समक्ष भी पुष्पार्पित किए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कुलसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया। संचालन प्राध्यापक डा. आशुतोश मंडावी ने किया। इस अवसर पर उप कुलसचिव श्री सौरभ शर्मा, प्राध्यापक श्री पंकज नयन पाण्डेय, श्री शैलेन्द्र खंडेलवाल, डा. नृपेन्द्र कुमार शर्मा, डा. राजेन्द्र मोहंती, शिक्षक गण, विद्यार्थी एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story