Rain News: छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी, सात दिनों तक इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी...

Rain News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों प्री मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। वहीँ, प्रदेश में इस बार मानसून 8 जून से पहले पहुंचने की संभावना है। अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है। कई जिलों में रुक-रूककर बारिश का दौर शुरू है। राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से ही बदल छाये हुए हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। हालंकि उमस से लोग अभी भी परेशान है।
इनसब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर अगले सात दिनोें तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सक्ती है। साथ ही आज रायपुर के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बस्तर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो इन जगहों पर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है।
27 और 28 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग कल और परसों के लिए सरगुजा संभाग व बंस्तर संभाग में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है।
जानिए मानसून को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा
दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और मिजोरम के कुछ और हिस्सों, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। एक ऊपरी हवा का द्रोणिका पूर्व-मध्य अरब सागर से उत्तरी ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ से होकर समुद्र तल से 1.5 और 4.6 किमी ऊपर दक्षिण की ओर ऊंचाई के साथ बना हुआ है।
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पंजाब और उससे सटे जम्मू और कश्मीर के ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है। 27 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तरी भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
