Begin typing your search above and press return to search.

Rain Alert: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनो तक आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए मौसम विभाग ने किन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Rain Alert: एक चक्रवाती परिसंचरण से मध्य प्रदेश तथा आसपास के क्षेत्र में औसत समुंद्र तल से 1.5 किमी की उंचाई तक विस्तारित है। जिसके चलते राज्य के कुछ भागों में कल और परसों आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Rain Alert: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनो तक आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए मौसम विभाग ने किन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
X

chhattisgarh, mansoon

By Sandeep Kumar

Rain Alert रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कई जिलों में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू है। बूंदाबांदी से सुबह के तापमान में गिरावट आई है। वहीं, कुछ हद तक लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। लेकिन दोपहर होते ही धूप और चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान जरूर कर रही है। इन सब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने 13 मई तक प्रदेश के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, एक पूर्व पश्चिम ट्रफ़ उत्तर पश्चिमी राजस्थान के उपर चक्रवाती परिसंचरण से मध्यप्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण असम तक समुंद्र तल से 0.9 किमी उपर बनी हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण से मध्य प्रदेश तथा आसपास के क्षेत्र में औसत समुंद्र तल से 1.5 किमी की उंचाई तक विस्तारित है। जिसके चलते राज्य के कुछ भागों में कल और परसों आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

आज के लिए येलो अलर्ट

रायपुर मौसम विभाग ने सुकमा, बिजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, जशपुर, बलरामपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

12 मई का मौसम

सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और बलरामपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

13 मई के लिए मौसम अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नाराणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, जशपुर और बलरामपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, प्रदेश में आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभावित है। तत्पश्चात अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस कोरबा, और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस एडब्ल्यूएस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

जानिए 10 मई का तापमान

दुर्ग में 39.4, माना एयरपोर्ट में 38.5, बिलासपुर 38.6, पेंड्रारोड 37.4, अम्बिकापुर 36.4, जगदलपुर 35.2, दुर्ग 39. 4, राजनांदगांव 38.5 तापमान रहा है।

अन्य राज्यों का हाल

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छिटपुट धूल भरी आंधियां संभव हैं।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story