Begin typing your search above and press return to search.

Rain Alert-बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं से लगने लगी ठंड, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में घने कोहरे के साथ बारिश की चेतावनी...

Rain Alert-बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं से लगने लगी ठंड, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में घने कोहरे के साथ बारिश की चेतावनी...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Rain Alert-नई दिल्ली। ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आई आई है। छत्तीसगढ़ में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बीते मंगलवार से प्रदेश के मौसम में काफी बदलाव देखा गया। सुबह ठंडी हवा, दोपहर में धूप और शाम में हल्की ठंड लोग महसूस कर रहे है। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी विदर्भ पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी विदर्भ पर चक्रवाती परिसंचरण से निचले स्तर पर तेलंगाना होते हुए उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। पश्चिमी हवाओं में 90 डिग्री पूर्व देशांतर से लेकर 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व दिशा में चला गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। वहीं, पूरे शहर में हवा की गुणवत्ता मध्यम स्तर या उससे नीचे रह सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आनंद विहार इलाके में सुबह 9 बजे पीएम2.5 का स्तर 'मध्यम' श्रेणी में 158 दर्ज किया गया और पीएम10 160 पर पहुंच गया।

स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटो के दौरान पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। 10 फरवरी से विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट संभव है।

वहीँ पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा, सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। गंगा के मैदानी इलाकों में मध्यम से तेज़ हवाएँ जारी रहीं। तटीय ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।

हिमाचल प्रदेश और दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति देखी गई। हिमाचल प्रदेश और पंजाब में एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति उत्पन्न हुई।


Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story