Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: राजमिस्त्री ने दो नाबालिग बालिकाओं का किया अपहरण, ले गया MP, जानिए फिर क्या हुआ...

Raigarh News: छत्तीसगढ़ में दो नाबालिग बालिकाओं का अपहरण करने वाले राजमिस्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने काम का झांसा देकर दोनों को अपने साथ ले गया था।

Raigarh News: राजमिस्त्री ने दो नाबालिग बालिकाओं का किया अपहरण, ले गया MP, जानिए फिर क्या हुआ...
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बालिकाओं का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने दो नाबालिग बालिकाओं का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को पकड़ लिया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से दोनों नाबालिग बालिकाओं को मुक्त करा लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, छाल थाना क्षेत्र में 21 फरवरी को जोबी क्षेत्र की दो नाबालिग बालिकाए 14 और 15 वर्ष 18 फरवरी से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और जांच के निर्देश दिए।

थाने में धारा 137 2 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दो नाबालिग बालिकाओं के लापता होने की सूचना को गंभीरता से लिया और जांच कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने परिजनों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि दोनों बालिकाओं को अंतिम बार राजमिस्त्री सीताराम सारथी के साथ देखा गया था।

पुलिस ने संदेही सीताराम सारथी की तलाश शुरू की। इसी बीच दोनों बालिकाओं को घरघोड़ा क्षेत्र के सन स्टील प्लांट टेंड नवापारा में देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि सीताराम सारथी 35 वर्ष उनके गांव में काम करने के लिए आया था। इस दौरान आरोपी ने झांसा दिया कि वो दोनों को काम देगा और अच्छे से रखेगा। इसके बाद आरोपी ने दोनों को अनूपपुर एमपी ले गया था।

मामले में पुलिस ने 18 पाॅक्सो एग्ट की धाराएं जोड़ते हुये आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि फरवरी में इसी तरह से गुमशदगी के मामले में 4 बालक और 12 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद किया है। यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत की जा रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story