Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: महिला की मौत, एक सुसाइड नोट...और धोखेबाज ब्लैकमेलर... ऑडियो क्लिप के आधार पर ऐसे सुलझी गुत्थी...

Raigarh News: छत्तीसगढ़ में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की वजह से ही महिला ने खुदकुशी की थी।

Raigarh News: महिला की मौत, एक सुसाइड नोट...और धोखेबाज ब्लैकमेलर... ऑडियो क्लिप के आधार पर ऐसे सुलझी गुत्थी...
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी महेंद्र गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की ब्लैकमेलिंग की वजह से परेशान होकर महिला ने अपने घर के रसोई के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के कड़े रूख के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और आत्महत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, बीते 6 फरवरी को तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमीजोर की रहने वाली 26 वर्षीय ने अपने रसोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जांच के दौरान परिजनों ने मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइट नोट और एक रिकाॅर्डिंग पुलिस को सौंपी। सुसाइड नोट और रिकाॅर्डिंग के आधार पर पुलिस को पता चला कि गांव का महेंन्द्र गुप्ता, मृतिका और एक युवक के बीच बातचीत की रिकाॅर्डिंग अपने पास रखकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी महेंद्र गुप्ता बार-बार मृतिका को फोन कर गलत कार्याें के लिए दबाव बना कर ब्लैकमेल कर रहा था।

प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने लगाईं फांसी

लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसकि प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तमनार पुलिस ने मामले में धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी महेंद्र गुप्ता 31 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल जब्त कर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मामले को सुलझाने में तमनार पुलिस की अहम भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में महिलाओं संबंधित अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है और अगर कोई किसी तरह का कोई अपराध करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी का नाम महेन्द्र गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता 31 वर्ष ग्राम सेमीजोर थाना तमनार है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story