Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: जंगल में मिली महिला की लाश: दो दिनों से थी लापता, आखिर कैसे हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jungle Me Mili Lash: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो दिन से लापता एक महिला की लाश जंगल में औंधे मुंह पड़ी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Raigarh News: जंगल में मिली महिला की लाश: दो दिनों से थी लापता, आखिर कैसे हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
X

Raigarh News

By Chitrsen Sahu

Jungle Me Mili Lash: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो दिन से लापता एक महिला की लाश जंगल में औंधे मुंह पड़ी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

जंगल में मिला महिला का शव

यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। जंगल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह दो दिनों से लापता थी। शव के पास में ही शिकार के लिए बिछाए गए तार भी मिले हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की उसकी चपेट में आने से मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

दो दिन से लापता थी महिला

जानकारी के मुताबिक, मृतका घसनीन मांझी जिवरी गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार को घर से निकली थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस के साथ ही परिजन भी उसकी खोज में लगे थे, तभी शनिवार को महिला का शव जंगल में औंधे मुंह पड़ा मिला।

बिजली के तार की चपेट में आने की आशंका

इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से बिजली के तार बरामद किए गए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शिकार के लिए बिछाए गए तार की चपेट में आकर उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story