Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: करंट की चपेट में आने से REO की मौत: शिकार के लिए बिछाए तार की चपेट में आकर गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

Current Lagne Se REO Ki Maut: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ जिले में कृषि विस्तार अधिकारी (REO) की करंट की चपेट में आने से मौत (Current Lagne Se REO Ki Maut) हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने कृषि विस्तार अधिकारी (REO) की मौत मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Raigarh News: करंट की चपेट में आने से REO की मौत: शिकार के लिए बिछाए तार की चपेट में आकर गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार
X

Raigarh News

By Chitrsen Sahu

Current Lagne Se REO Ki Maut: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ जिले में कृषि विस्तार अधिकारी (REO) की करंट की चपेट में आने से मौत (Current Lagne Se REO Ki Maut) हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने कृषि विस्तार अधिकारी (REO) की मौत मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बिजली के तार बिछाने वाले दो गिरफ्तार

यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। यहां एक कृषि विस्तार अधिकारी (REO) खेत में करंट की चपेट में आ गया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब मामला दर्ज कर जांच शुरु की तो पता चला कि किसी ने जंगली सुअर के शिकार के लिए बिजली का तार बिछाया था, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हुई थी। ऐसे में पुलिस ने दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया जिन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

करंट की चपेट में आने से हुई थी REO की मौत

जानकारी के मुताबिक, मृतक लाल कुमार साहू खम्हार गांव का रहने वाला था और गुडुबाहाल बहमा में कृषि विस्तार अधिकारी (REO) के पद पर पदस्थ था। 12 अक्टूबर की रात वह अपने चाचा के बेटे के साथ खेत की रखवाली के लिए गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया था और उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपी को भेजा जेल

मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की तो पता चला कि किसी ने जंगली सुअर के शिकार के लिए बिजली का तार बिछाया था, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हुई थी। ऐसे में पुलिस ने गांव में रहने वाले जोसेफ मिंज और सोनू एक्का को अपनी हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि जंगली सुअर के शिकार के लिए बिजली का तार बिछाया था, लेकिन लाल कुमार साहू की उसकी चपेट में आकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story