Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: मामा ने जंगली-जानवरों के लिए लगाया था करंट: चपेट में आ गया भांजा, खेत में पड़ी मिली लाश

Current Ki Chapet Me Aaya Bhanja: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां फसल को बचाने के लिए मामा की ओर से लगाए गए करंट की चपेट में आकर भांजे की मौत हो गई। उसकी लाश खेत में पड़ी मिली। इधर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

Raigarh News:  मामा ने जंगली-जानवरों के लिए लगाया था करंट: चपेट में आ गया भांजा, खेत में पड़ी मिली लाश
X

Raigarh News

By Chitrsen Sahu

Current Ki Chapet Me Aaya Bhanja: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां फसल को बचाने के लिए मामा की ओर से लगाए गए करंट की चपेट में आकर भांजे की मौत हो गई। उसकी लाश खेत में पड़ी मिली। इधर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

हाथ और कंधे पर पाए गए झुलसने के निशान

दरअसल, तमनार थाना क्षेत्र में एक युवक की करंट में झुलसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के मामा ने अपने फसल को बचाने के लिए करंट लगाया था, जिसकी चपेट में वह आ गया। युवक की लाश खेत में पड़ी मिली। उसके हाथ और कंधे पर झुलसने के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मृतक के मामा को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

खेत में शौच के लिए गया युवक करंट की चपेट में आया

बताया जा रहा है कि पेलमा गांव का रहने वाला मनोहर नायक अपनी फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए करंट लगाया था। शनिवार को उसका भांजा मनोज पटेल काम से लौटकर खेत में शौच के लिए गया था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के चपेट में आते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक जब मनोज पटेल घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरु की गई। तभी उसकी लाश खेत में पड़ी मिली।

मामा से पूछताछ में जुटी पुलिस

इधर सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरु की। इस दौरान मौके से करंट लगाए तार बरामद किया गया और मृतक के हाथ और कंधे पर झुलसने के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इधर पुसिल ने मृतक के मामा को अपनी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई भी जारी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story