Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: बदमाशों को एसएसपी शशि मोहन ने सिंघम स्टाइल में दी चेतावनी, बोले-कैमरे में आ चुके हो, होली पर खलल डालने की कोशिश की तो फिर मैं दिखाउंगा...

Raigarh News: रायगढ़ एसएसपी ने आज 100 से अधिक बदमाशों की क्लास ली। इस दौरान एसएसपी ने सख्त चेतावनी देते हुये कहा कि अपराधों से तौबा कर लें, नहीं तो उनके उपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व में किसी तरह का कोई अपराध नहीं होना चाहिए...

Raigarh News: बदमाशों को एसएसपी शशि मोहन ने सिंघम स्टाइल में दी चेतावनी, बोले-कैमरे में आ चुके हो, होली पर खलल डालने की कोशिश की तो फिर मैं दिखाउंगा...
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। तुम सब की फोटो कैमरे में कैद हो गई है, होली में अगर किसी तरह के अपराध में नाम आया तो फिर मैं बताउंगा... रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन ने आज 100 से ज्यादा बदमाशों को पुलिस कार्यालय बुलाकर सख्त चेतावनी दी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और शहर के 100 से अधिक निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों, सजायाफ्ता व संदिग्ध प्रवृत्ति के व्यक्तियों को पुलिस कार्यालय में तलब किया।

सामान्य जीवन जीने की समझाइश

अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जीने की सख्त समझाइश दी। एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी चिन्हित बदमाश अपराध से तौबा कर लें और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें, अन्यथा किसी भी प्रकार की शिकायत या आपराधिक गतिविधि सामने आने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

होली के मद्देनजर एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि थानों के अभिलेखों में दर्ज निगरानी बदमाशों, गुंडा सूची में शामिल व्यक्तियों, सजायाफ्ता और संदिग्ध अपराधियों को थाने में बुलाकर उन्हें स्पष्ट चेतावनी दें। इसी क्रम में आज बदमाशों को एसपी कार्यालय में उपस्थित करअपराध से दूर रहने, नशे और बुरी संगत का त्याग करने व अपने जीवन की नई शुरुआत करने की प्रेरणा दी गई।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस ऐसे व्यक्तियों को सुधार का अवसर दे रही है और इस अवसर का लाभ उठाकर वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं, लेकिन कोई फिर से अपराध में लिप्त पाया गया तो रायगढ़ पुलिस द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।एसएसपी ने यह भी आश्वस्त किया कि जो व्यक्ति नशा छोड़ना चाहते हैं, उन्हें समाज कल्याण विभाग और पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, रोजगार की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को उनकी योग्यता व क्षमता के अनुसार रोजगार दिलवाया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन से समन्वय कर सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखे

इस दौरान कुछ ऐसे व्यक्तियों ने भी जानकारी दी कि उनके विरुद्ध लंबे समय से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, जिस पर एसएसपी ने थाना प्रभारियों को उनके अभिलेखों का सत्यापन कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

होली पर्व को ध्यान में रखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सभी निगरानी व आदतन बदमाशों को विशेष रूप से चेतावनी दी कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, गुंडागर्दी, छेड़खानी या अन्य आपराधिक कृत्यों में संलिप्त न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि रायगढ़ पुलिस जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई कर न्यायालय के माध्यम से दंड दिलाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने बदमाशों को उनके पूर्व में किये गये अपराधों का पश्चाताप करने और अपराध छोड़कर पुलिस के मददगार बनाने को कहा। एसएसपी के इस बात पर सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाये ।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, निरीक्षक प्रशांत राव, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू सहित थाना कोतवाली, कोतरारोड, जूटमिल, पूंजीपथरा, खरसिया एवं पुसौर के थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story