Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: असिस्टेंट इंजीनियर युवती ने किया सुसाइड, इस हालत में मिली लाश, हॉस्टल स्टाफ के पैरों तले से खिसकी जमीन

Assistant Engineer Ne Kiya Suicide: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में JSW पावर प्लांट के हॉस्टल में असिस्टेंट इंजीनियर युवती ने सुसाइड कर लिया है। उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई है।

Raigarh News: असिस्टेंट इंजीनियर युवती ने किया सुसाइड, इस हालत में मिली लाश, हॉस्टल स्टाफ के पैरों तले से खिसकी जमीन
X
By Chitrsen Sahu

Assistant Engineer Ne Kiya Suicide: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में असिस्टेंट इंजीनियर युवती ने सुसाइड कर लिया है। युवती की लाश JSW पावर प्लांट के हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है। यह घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।

असिस्टेंट इंजीनियर ने की आत्महत्या

भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में स्थित JSW पावर प्लांट के हॉस्टल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक असिस्टेंट इंजीनियर की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने असिस्टेंट इंजीनियर के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई है।

हॉस्टल स्टाफ के पैरों तले से खिसकी जमीन

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान खुशबू चौबे के रूप में की गई है, जो कि झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली थी और JSW पावर प्लांट के SMS विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर काम करती थी। इसके साथ ही वह JSW पावर प्लांट के हॉस्टल में ही रहती थी। गुरुवार देर शाम तक जब खुशबू ने दरवाजा नहीं खोला, तो हॉस्टल स्टाफ ने किसी तरह से दरवाजा खोला और अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, खुशबू की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खुशबू के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खुशबू ने ये आत्महत्या क्यों की है इसका खुलासा नहीं हो पाया है और मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

रायपुर में युवती ने की आत्महत्या

बता दें कि आज ही छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। युवती की लाश नरैय्या तालाब के सहारे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच शुरु कर दी है।

नरैय्या तालाब में फंदे पर लटकी मिली लाश

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार सुबह जब लोग सिद्धार्थ चौक स्थित नरैय्या तालाब में मॉर्निग वॉक पर निकले, तो उन्होंने युवती की लाश को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही इसकी जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story