रायगढ़ न्यूज़: 75 वें गणतंत्र दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में फहराया तिरंगा...

X
By - Sandeep Kumar |
Published Time : 26 Jan 2024 11:10 AM IST
Updated Time : 2024-01-26 05:41:36
रायपुर। 75 वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवम पर्यावरण, योजना आर्थिक एवम सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी मंच पर उपस्थित रहे।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
Next Story
-
Home
-
Menu
