Begin typing your search above and press return to search.

2 कर्मचारी बर्खास्त: बिना सूचना के ड्यूटी से गायब थे कर्मचारी, कमिश्नर ने किया बर्खास्त

CG Nagar Nigam Karmchari Barkhast: रायगढ़ निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय (Municipal Commissioner Brajesh Singh Kshatriya) ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया (Nagar Nigam Employees Dismissed) है.

CG Nagar Nigam Karmchari Barkhast
X

इमेज_ npg

By Neha Yadav

Nagar Nigam Karmchari Barkhast: 23 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नगर निगम के दो कर्मचारियों को लापरवाही भारी पड़ गयी. निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय (Municipal Commissioner Brajesh Singh Kshatriya) ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया (Nagar Nigam Employees Dismissed) है. आरोप है दोनों बिना के सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित थे.

नगर निगम के दो ड्राइवर बर्खास्त

जानकारी के मुताबिक़, रायगढ़ निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय ने ड्यूटी से बिना किसी सूचना अनुपस्थित दो कमर्चारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया है. दो ड्राइवर को तत्काल सेवा से मुक्त कर दिया है. अधिकारियों को सेवा से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

क्यों हुई कार्रवाई

दरअसल, रायगढ़ निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय वाहन विभाग का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान दो ड्राइवर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए. सफाई, कचरा उठाव, मरम्मत कार्य में इन ड्राइवर की आवश्यकता होती है. ऐसे में इनका बिना सूचित किये ड्यूटी से गायब होना लापरवाही है.

लापरवाही और अनुशासनहीनता का आरोप

ऐसे में निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए दोनो ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त कर किया है.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story