Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh Crime News: मोबाइल दुकान में 13 लाख की चोरी, 16 आईफोन, 30 हजार नगदी लेकर चोर फरार...CCTV में कैद हुई घटना...

Raigarh Crime News: छत्तीसगढ़ में एक मोबाइल दुकान में 13 लाख की चोरी हो गई। आरोपी ने दुकान में घुसकर आईफोन समेत नगदी चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है...

Raigarh Crime News: मोबाइल दुकान में 13 लाख की चोरी, 16 आईफोन, 30 हजार नगदी लेकर चोर फरार...CCTV में कैद हुई घटना...
X
By Sandeep Kumar

Raigarh Crime News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक मोबाइल दुकान में 13.39 लाख की चोरी हो गई। दुकान में घुसे चोर ने 16 आईफोन समेत 30 हजार नगदी लेकर फरार हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चोरी करते हुए दिख रहा है। पुलिस CCTV वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपी टाॅकीज के सामने स्थित सेल स्पाॅट मोबाइल शाॅप है। 9 मार्च की रात 9ः30 बजे दुकान बंद कर दुकान संचालक मोहम्मद फारूक अपने घर चले गये थे। 10 मार्च की सुबह जब दुकान पहुंचे तो शोकेस में रखे महंगे मोबाइल गायब थे और सामान बिखरा हुआ था। जांच की तो पता चला कि चोरी दुकान की दूसरी मंजिल के दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसा था। आरोपी ग्राउंड फ्लोर में रखे मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गया।

दुकान संचालक ने तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस को दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में आरोपी चोर के फुटेज मिले है। आरोपी के इन फोटो और वीडियो को आसपास के थाने में भेज कर चोर का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर आरोपी के संबंध में किसी तरह की जानकारी मिलती है तो तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचित करें।

घटना को लेकर जिले के एसएसपी शशि मोहन ने मीडिया से कहा कि संदिग्ध की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। आसपास के थाने में आरोपी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। साथ ही आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story