Raigarh Accident: तीन दोस्तों की मौत, शादी में जाने एक बाइक पर सवार होकर निकले थे युवक, तीनों की एक्सीडेंट में गई जान

Raigarh Accident: तीन दोस्तों की मौत, शादी में जाने एक बाइक पर सवार होकर निकले थे युवक, तीनों की एक्सीडेंट में गई जान
X

accident

Raigarh Accident:छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बाइक सवार तीन दोस्त भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

Raigarh Accident: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बाइक सवार तीन दोस्त भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा ब्लाॅक के सुबरा निवासी बाइक सवार तीन दोस्त विजय भोय, लक्ष्मण चौहान, खुलेश्वर पैंकरा एक बाइक में सवार होकर बीते शानिवार की शाम शादी में शामिल होने गेरूपानी जाने के लिए निकले थे।

इसी दौरान लैलूंगा थाना क्षेत्र के कर्नाहल पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये। वहीं तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के कई घंटो बाद राहगिरों न इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार की देर रात में हुआ था, जिसकी जानकारी सुबह पुलिस को लगी। हादसे के बाद तीनों युवकों का शव रात भर सड़क के किनारे ही पड़ा रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story