Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh Accident News: नाबालिग लड़की ने कार से तीन लोगों को कुचला...महिला और दो युवकों की मौत, मामले में बाप-बेटी गिरफ्तार

Car Se 3 Logo Ko Kuchla: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हिट एंड रन का एक मामला सामने आया था, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।

Raigarh Accident News: नाबालिग लड़की ने कार से तीन लोगों को कुचला...महिला और दो युवकों की मौत, मामले में बाप-बेटी गिरफ्तार
X

Raigarh Accident News

By Chitrsen Sahu

Car Se 3 Logo Ko Kuchla: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हिट एंड रन का एक मामला सामने आया था, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।

हिट एंड रन मामले में पिता-पुत्री गिरफ्तार

बता दें कि धरमजगढ़ थाना क्षेत्र में कापू मार्ग पर 30 अक्टूबर को एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रही महिला सहित 2 बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गए थे। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया है।

महिला सहित बाइक सवारों को मारी थी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ़्तार कार ने पहले सड़क पर पैदल चल रही महिला को कुचला. उसके बाद मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामपुर गांव की रहने वाली ललिता मिंज (35), अमित किंडो (30) और फकीरचंद पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक़, हादसा गुरुवार की दोपहर हुआ था।

घटना की बाद पुलिस ने चेक किया CCTV फूटेज

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, इसके बाद मामले की जांच शुरु की। पुलिस ने इस दौरान जब CCTV फूटेज चेक किया, तो हादसे के बाद कार से एक लड़की और दो लड़के उतरते हुए नजर आए। CCTV में यह भी दिखा का कार को नाबालिग लड़की चला रही थी। जिसके बाद पुलिस ने पिता पुत्री को मिरीगुड़ा से धर दबोचा। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story