Begin typing your search above and press return to search.

Rahul Gandhi Bilaspur Visit: सड़क किनारे लगवाए झंडे, कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज, विधायक का पुलिस से बहस का वीडियो वायरल

Bilaspur News:– सड़क किनारे झंडा लगवाने पर कांग्रेसियों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। साथ ही पुलिस अफसरों से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र के विवाद का वीडियो भी सामने आया है l

Rahul Gandhi Bilaspur Visit: सड़क किनारे लगवाए झंडे, कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज, विधायक का पुलिस से बहस का वीडियो वायरल
X
By Neha Yadav

Rahul Gandhi Bilaspur Visit: बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा के लिए लगाए मेन रोड में लगाए झंडों को प्रशासन ने जब्त किया है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में शिकायत की गई है। उड़नदस्ता प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

वन विस्तार अधिकारी सुंदर ध्रुव तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के उड़नदस्ता प्रभारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार को शिकायत मिली कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सकरी क्षेत्र के मेन रोड और डिवाइडर में बिना अनुमति के पार्टी के पक्ष में झंडे लगाए हैं। सूचना पर उड़नदस्ता टीम के सदस्य और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची। मौके पर से 50 झंडे जब्त किया गया। उड़नदस्ता प्रभारी ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पार्टी के झंडे उतारने की जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताओं को दी। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव और उनके साथी मौके पर पहुंची। इधर उड़नदस्ता की टीम और नगर निगम की टीम झंडा निकाल रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी ने इसका विरोध किया। उन्होंने अधिकारियों को झंडे निकालने से मना किया। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी और अधिकारियों के बीच बहस भी हुई।

प्रत्याशी ने कहा कर दो एफआइआर:–

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के झंडे लगाने की सूचना पर उड़नदस्ता की टीम मौके पर पहुंचकर झंडा निकाल रही थी। इसका कांग्रेस प्रत्याशी ने विरोध किया। साथ ही उन्होंने झंडे वहीं पर रहने की बात कहते हुए अधिकारियों को एफआइआर कराने के लिए कहा। पुलिस टीम की मौजूदगी में करीब 50 झंडे निकाले गए। साथ ही पूरे मामले की शिकायत थाने में की गई।

धार्मिक झंडे निकालने की हुई शिकायत:–

इधर एक और शिकायत सकरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की है। मंडल अध्यक्ष बीआर महोबिया ने अपनी शिकायत में बताया कि राहुल गांधी की सभा सकरी सिंचाई कालोनी ग्राउंड में रखा गया था। कार्यक्रम स्थल के पास ही धार्मिक झंडे लगाए गए थे। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने मौके पर खड़े होकर अपने कार्यकर्ताओं से झंडे निकलवाकर फेंकवा दिया। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन और धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत कलेक्टर से की है।

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story