राजधानी में BJP का बड़ा विरोध प्रदर्शन: PM मोदी और उनकी मां के अपमान पर भड़कीं महिला मोर्चा, कांग्रेस मुख्यालय का किया घेराव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवगंत मां के खिलाफ बिहार के दरभंगा में की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया।

Big protest by BJP in the capital: Mahila Morcha enraged over the insult of PM Modi and his mother, gheraoed the Congress headquarters
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवगंत मां के खिलाफ बिहार के दरभंगा में की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर देश भर में गुस्सा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज, 2 सितंबर को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया।
राजधानी रायपुर के राजीव भवन का घेराव करने के लिए बीटीआई मैदान में आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राजिव भवन पहुंचने से पहले ही पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा-झटकी भी देखने को मिला। महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर रोकने की कोशिश की।
ये सभी रहे उपस्थित
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, बाल आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, महापौर मीनल चौबे, अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत समेत प्रदेशभर से महिला मोर्चा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
"कांग्रेस ने लांघी मर्यादा की सारी हदें"
विभा अवस्थी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के समय से ही गांधी परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया है, लेकिन इस बार कांग्रेसियों ने सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीय इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मातृ-शक्ति का अपमान करना कांग्रेस की पहचान बन गया है, और यह देश अब इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बिहार के दरभंगा में एक 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह सब पहले से तय था। कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद के मंच से प्रधानमंत्री और उनकी मां को गाली देने का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने की योजना बनाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और मुख्य आरोपी मोहम्मद नौशाद की तलाश कर रही है, जिसके दिल्ली में होने की खबर है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने इस मामले में पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।
