R Krishna Das: मुख्यमंत्री के सलाहकार बने वरिष्ठ पत्रकार आर कृष्णा दास, GAD ने जारी किया आदेश...

R Krishna Das: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आर कृष्णा दास को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। वे उनके मीडिया समेत विभिन्न मसलो पर मुख्यमंत्री को सलाह देंगे।
कृष्णा दास राजधानी के अंग्रेजी अखबार के संपादक के साथ ही कई नेशनल इंग्लिश डेली के छत्तीसगढ़ ब्यूरो हेड रह चुके हैं। कृष्णा दास से संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। उनका परिवार संघ से जुड़ा रहा है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय ने जारी किया है। सलाहकार के रूप में आर कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया व अन्य विषयों पर परामर्श देंगे।
कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा
राज्य शासन द्वारा आर. कृष्णा दास पिता स्व के. राम दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार को "केबिनेट मंत्री" का दर्जा प्रदान किया गया है। आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से "केबिनेट मंत्री" का दर्जा देय होगा। राज्य शासन द्वारा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। उन्हें नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासकीय विभाग का होगा।
नीचे देखें आदेश

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
