प्रमोशन में विलंब: फेडरेशन ने घेरा जेडी व डीईओ कार्यालय, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम, डेडलाइन में नहीं हुआ काम तो फेडरेशन करेगा आंदोलन

प्रमोशन में विलंब: फेडरेशन ने घेरा जेडी व डीईओ कार्यालय, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम, डेडलाइन में नहीं हुआ काम तो फेडरेशन करेगा आंदोलन
X
CG Teacher News: शिक्षा संभाग बिलासपुर में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर गुरुवार को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, संभाग बिलासपुर ने संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर पदोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के प्रमोशन के लिए 10 दिन का डेडलाइन दिया है। तय समयावधि में प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है,तब ऐसी फेडरेशन के बैनर तले शिक्षक धरना प्रदर्शन आंदोलन करने बाध्य होंगे।

CG Teacher News Hindi: बिलासपुर। शिक्षा संभाग बिलासपुर में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर गुरुवार को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, संभाग बिलासपुर ने संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर पदोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के प्रमोशन के लिए 10 दिन का डेडलाइन दिया है। तय समयावधि में प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है,तब ऐसी फेडरेशन के बैनर तले शिक्षक धरना प्रदर्शन आंदोलन करने बाध्य होंगे।

शिक्षा संभाग बिलासपुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही अत्यधिक देरी से नाराज शिक्षकों ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष रविंद्र राठौर और प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी के नेतृत्व में संयुक्त संचालक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर में अधिकारियों से मिलकर शिक्षक एलबी संवर्ग की लंबित पदोन्नति, मिडिल स्कूल प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक से उच्च वर्ग शिक्षक, पीटीआई शिक्षक एवं ग्रंथपाल पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने एवं इसके लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करने की मांग रखी गई। संभागीय कार्यालय एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पेंडिंग परीक्षा अनुमति, पूर्व में दिए गए ज्ञापन में कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई।

संयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा, 07 दिवस के भीतर इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्राइमरी स्कूल प्रधान पाठक, पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही देरी पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई। साथ ही परीक्षा अनुमति आदेश शीघ्र जारी करने, नियमितीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने एवं पूर्व में दिए गए आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी देने की मांग की गई।

संगठन ने दोनों कार्यालयों में स्पष्ट रूप से 10 दिवस की समय-सीमा तय करते हुए अल्टीमेटम दिया है कि यदि निर्धारित अवधि में पदोन्नति एवं संबंधित प्रक्रियाएं पूर्ण नहीं होती हैं, तब ऐसी स्थिति में संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इनकी रही उपस्थिति

शिक्षिका दीप ज्योति राठौर टीम बिल्हा,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी कुर्रे, प्रदेश प्रवक्ता चंद्र प्रकाश तिवारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र यादव, जिला संयोजक ढोला लाल पटेल, जिला अध्यक्ष सुनील पांडे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विकास कायरवार, महामंत्री नीलेश दुबे, जिला पदाधिकारी संजय कुमार यादव, विवेक तिवारी, बसंत जोगी,गोविंद मानिकपुरी, देवेंद्र कुमार साहू,ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा अजीत कुजूर, ब्लॉक अध्यक्ष कोटा सुधीर मानिकपुरी, आशुतोष सिंह राजपूत एवं अनिमेष दीक्षित, अभय रंजन मिश्रा।

Tags

Next Story