President Draupadi Murmu visit in Raipur: राष्ट्रपति बोलीं, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा क़े बीच दिल का संबंध, वामपंथियों को मुख्यधारा में लाने राज्य को जल्द मिलेगी सफलता

President Draupadi Murmu visit in Raipur: रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की चर्चा करती हुई कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार देश से नक्सलवाद को खत्म् करने प्रतिबद्ध है और नक्सल प्रभावित राज्यों को मदद कर रही है। हमें उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने में सफल होगी। छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं विद्यमान है। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से भरापूरा प्रदेश है। खनिज, हरे भरे जंगल और नैसर्गिक वातावरण से आच्छादित छत्तीसगढ़ प्रगति के सोपान में आगे बढ़ेगा। इसकी पूरी-पूरी संभावनाएं विद्यमान है। महानदी,शिवनाथ और इंद्रावती जैसी नदियों का आशीर्वाद प्राप्त है। विधानसभा के सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ को प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने की बड़ी जिम्मेदारी भी है।
0 दिल से हम सब एक,चाहे छत्तीसगढ़ हो या फिर ओड़िशा
राष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के बीच आत्मीय और आध्यात्मिक दोनों ही प्रकार के संबंध है। परिसीमन की अपनी सीमाएं हैं। पर यह सीमा हम दोनों राज्य के लोगों के बीच कभी दीवार नहीं बन सकती है। दोनों राज्य के लाेगों के दिलों के बीच कोई दीवार नहीं है। हम भारत के लोग हैं। हम सब एक हैं। हम सभी एक हैं, एक देश के नागरिक हैं। हम भारत के लोग हैं, यही वाक्य और संकल्प हम सबको जोड़ता है और भाईचारे की भावना को प्रबल करता है। यही हमारी ताकत है।
0 जनसेवा की भावना से जुड़ा है जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी
राष्ट्रपति द्रौपदी ने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी सबसे बड़ी होती है। जनसेवा की भावना और उसे निर्वहन करना सौभाग्य की बात होती है। उन्होंने विधायकों से इसी भावना के साथ कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य को उन्नति और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
0 राष्ट्रपतिने विधानसभा परिसर में किया कदम्ब का पौधरोपण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित विधायक उपस्थित थे।
0 मुख्यमंत्री ने कहा लोकतंत्र की जड़ें भारत में वैदिक काल से मजबूत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति के आगमन पर कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती दिवस मना रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। लोकतंत्र की जड़ें भारत में वैदिक काल से मजबूत रही है। विधानसभा के सदस्य सत्र के लिए बहुत मेहनत करते हैं। हाल ही में विधानसभा सदस्यों के लिए आईआईएम रायपुर में पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम आयोजित किया गया था। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि सीखने की प्रक्रिया चलते रहने चाहिए। सीखने की कोई उम्र नहीं होती है।0 राज्यपाल ने कहा, महिला सशक्तीकरण का अनूठा उदाहरण पेश कर रहा छत्तीसगढ़ विधानसभा
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह मना रहे हैं। मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करना चाहूंगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ को स्वतंत्र राज्य बनाने का सपना देखा था। एक नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ एक अगल राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। छत्तीसगढ़ के अधो संरचना का विकास किया जाएगा ताकि अटल के सपनों को पूरा किया जा सके।
राज्यपाल ने कहा कि 90 सीट वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में 19 सदस्य महिलाएं हैं। ये महिला सशक्तीकरण का बेहतर उदाहरण है।
Tags
- President Draupadi Murmu
- President Draupadi Murmu in Raipur
- President Draupadi Murmu in Chhattisgarh
- Raipur Assembly President Draupadi Murmu
- president draupadi murmu chhattisgarh assembly
- cg hindi news
- cg assembly president draupadi murmu
- cg news
- npg news
- cg npg news
- cm vishnudeo sai
- President Draupadi Murmu visit in Raipur
-
Home
-
Menu
