Begin typing your search above and press return to search.

CG Student Suicide News: CG में छात्र ने किया सुसाइड, कॉल नहीं उठाने पर पहुंचे दोस्त, तो फंदे से लटका मिला शव

CG Student Suicide News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 26 साल के छात्र ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

CG Student Suicide News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Radhakishan Sharma

CG Student Suicide News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में आने वाले कपिल नगर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी सोमवार देर शाम तब मिली, जब युवक के दोस्त उससे मिलने उसके कमरे पर पहुंचे। मृतक की पहचान आकाश कुमार पंडा (26) ग्राम अमलीडीह, घरघोड़ा (जिला रायगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आकाश कपिल नगर में अकेले रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार शाम उसके दोस्त कमरे पर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला।

कई बार आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, दोस्तो ने सुना कमरे के भीतर मोबाइल की रिंगटोन बज रहा था। घबराए दोस्तों ने खिड़की से भीतर झांककर देखा, यह देखकर सन्न रह गए , आकाश का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के रायगढ़ से बिलासपुर पहुंचने तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने उनकी मौजूदगी में दरवाजा खोला। छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story