Begin typing your search above and press return to search.

CG NEWS: छात्राओं से दुष्कर्म: प्रधान पाठक और शिक्षिका सस्पेंड, स्कूल में दो छात्राओं का शारीरिक शोषण

Pradhan Pathak Aor Shikshika Suspend: बलौदाबाजार-भाटापारा: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता की दो छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण के मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। इस मामले में प्रधान पाठक और एक शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही प्रधान पाठक पर FIR भी दर्ज किया गया है।

CG NEWS: छात्राओं से दुष्कर्म: प्रधान पाठक और शिक्षिका सस्पेंड, स्कूल में दो छात्राओं का शारीरिक शोषण
X
By Chitrsen Sahu

Pradhan Pathak Aor Shikshika Suspend: बलौदाबाजार-भाटापारा: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता की दो छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण के मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। इस मामले में प्रधान पाठक और एक शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही प्रधान पाठक पर FIR भी दर्ज किया गया है।

प्रधान पाठक और शिक्षिका पर आरोप

दरअसल , यह पूरा मामला सिमगा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता का है। स्कूल के प्रधान पाठक देवलाल साहू पर दो छात्राओं से शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। वहीं स्कूल की शिक्षका हेमा देवांगन पर घटना की जानकारी होने के बाद भी उच्चाधिकारी को इससे अवगत नहीं कराने का आरोप है। जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर संभागीय संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षका हेमा देवांगन को सस्पेंड कर दिया।

प्रमाण पत्र पत्र बनाने के बहाने शारीरिक शोषण

जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे की ओर से भेजे गए प्रतिवेदन के मुताबिक, प्रधान पाठक देवलाल साहू ने स्कूल की कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली दो छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण किया था। पहला मामला 19 सितंबर का है, जब प्रधान पाठक ने प्रमाण पत्र पत्र बनाने के बहाने छात्रा को एक मकान में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

दो छात्राओं से शारीरिक शोषण से स्कूल और गांव में मचा बवाल

इससे पहले एक और घटना 30 अगस्त को उसी कक्षा में पढ़ने वाली एक और छात्रा के साथ भी हुई थी। घटना की शिकायत होने से न सिर्फ स्कूल और गांव में बवाल मच गया, बल्कि छात्रा के परिजनों ने थाने में इसकी FIR भी दर्ज करा दी। बताया जा रहा है कि 30 अगस्त को छात्रा के साथ हुई घटना की जानकारी शिक्षका हेमा देवांगन को थी, लेकिन शिक्षिका ने उच्चाधिकारी को इससे अवगत नहीं कराया।

प्रधान पाठक और शिक्षका तत्काल सस्पेंड

जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन को संभागीय संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया और स्कूल के प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षका हेमा देवांगन को तत्काल सस्पेंड कर दिया। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story