Begin typing your search above and press return to search.

पीएमश्री स्कूल: नोडल अफसर करेंगे पड़ताल, देखेंग जमीनी हकीकत, निरीक्षण के बाद स्कूल शिक्षा विभाग को सौपेंगे रिपोर्ट

CG School Education: केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना में से एक पीएमश्री स्कूलों में अध्ययन अध्यापन से लेकर आधारभूत संरचनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। नोडल अफसर पीएमश्री स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और प्रपत्र में पूरी जानकारी भरेंगे। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट स्कूल शिक्षा विभाग को सौपेंगे।

पीएमश्री स्कूल: नोडल अफसर करेंगे पड़ताल, देखेंग जमीनी हकीकत, निरीक्षण के बाद स्कूल शिक्षा विभाग को सौपेंगे रिपोर्ट
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर।20 फरवरी 2026| केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना में से एक पीएमश्री स्कूलों में अध्ययन अध्यापन से लेकर आधारभूत संरचनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। नोडल अफसर पीएमश्री स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और प्रपत्र में पूरी जानकारी भरेंगे। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट स्कूल शिक्षा विभाग को सौपेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देशभर के पीएमश्री स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त करने राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की जा रही है। इन स्कूलों को नई शिक्षा नीति के मापदंडों के अनुसार विकसित किया जाएगा। सरकारी स्कूलों के लिए पीएमश्री स्कूलों को बतौर रोल मॉडल पेश करने की केंद्र सरकार की योजना है। योजना को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया है।

ये है पीएमश्री योजना का उद्देश्य

पीएमश्री योजना का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षाः अनुभवात्मक तथा शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षा प्रदान करना, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चरः स्मार्ट क्लासरूम, ICT लैब, अटल टिंकरिंग लैब और अच्छी खेल सुविधाओं से लैस करना तथा NEP 2020 को स्कूलों में लागू करना है। जिससे छात्रों में सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान जैसे कौशलों को विकसित किया जा सके, साथ ही पीएमश्री स्कूल का लक्ष्य ऐसे मॉडल स्कूल बनाना है जो छात्रों को केवल अकादमिक रूप से ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और सक्षम नागरिक तैयार कर सकें। बता दें, पीएमश्री योजना केन्द्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना है। इन स्कूलों को NEP 2020 के तहत एक्जेम्पलर स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसका उद्देश्य आस-पास के विद्यालयों में रोल मॉडल के रूप में कार्य करना है।

पीएम मोदी ने कब की थी समीक्षा?

पीएमश्री योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए 31 दिसंबर .2025 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 50वीं प्रगति PRAGATI बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान, राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को पीएमश्री स्कूलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप अनुकरणीय संस्थानों के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया था। पीएमश्री योजना के मुख्य कार्य 21 संतृप्ति बिंदुओं (Saturation Points) पर बेहतर शिक्षण परिणामों को सुनिश्चित करने पर है।

पीएम ने दिया है ये निर्देश

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया है कि पीएमश्री स्कूलों के दौरे के लिए टीमों का गठन किया जाए, जिसका नेतृत्व संयुक्त सचिव के पद से नीचे के अधिकारी न करे, ताकि जमीनी स्तर पर योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की जा सके और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।

ये होंगे नोडल अधिकारी

राज्य में मुख्य सचिव, प्रदेश के समस्त जिलों के प्रभारी सचिव, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर, अतिरिक्त कलेक्टर, अति. पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी एवं जिले के वरिष्ठतम अधिकारियों को जिला अंन्तर्गत पीएमश्री विद्यालयों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

निरीक्षण के दौरान पूरी जानकारी प्रपत्र में भरना होगा

राज्य सरकार के अधिकारियों को राज्य नोडल अधिकारियों (SNOs) के रूप में नियुक्त किया जाता है, जो उन्हें आवंटित जिलों में पीएमश्री योजना के तहत स्कूलों का जमीनी निरीक्षण करेंगे। पीएमश्री योजना पर एक संक्षिप्त टिप्पणी देंगे और जमीनी निरीक्षण के विस्तृत दिशानिर्देश को प्रपत्र में भरकर देंगे। निरीक्षण के बाद पूरी जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग को देनी होगी।



Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story