Begin typing your search above and press return to search.

फिर बारिश अलर्टः छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के लिए बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने कहा-आंधी तूफान के साथ गरजेंगे बादल...येलो अलर्ट जारी

Rain alert again: रही है। ऐसे में बारिश की चेतावनी से लोग अब बारिश का इंतेजार कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि बारिश होने पर कुछ हद तक उन्हें चिपचिपी गर्मी से राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग के माने तो एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी विदर्भ और आसपास के क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की उंचाई पर स्थित है।

फिर बारिश अलर्टः छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के लिए बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने कहा-आंधी तूफान के साथ गरजेंगे बादल...येलो अलर्ट जारी
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से तीन दिनों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की माने तो आज से 18 मई तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

इन दिनों प्रदेश में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बारिश की चेतावनी से लोग अब बारिश का इंतेजार कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि बारिश होने पर कुछ हद तक उन्हें चिपचिपी गर्मी से राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग के माने तो एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी विदर्भ और आसपास के क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की उंचाई पर स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में माध्य समुद्रतल से 1.5 किमी की उंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक विस्तारित है जो कि माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की उंचाई पर स्थित है।

15 मई को तापमान माना एयरपोर्ट में 39.3, बिलासपुर 39.0, पेण्ड्र्ारोड 38.3, अम्बिकापुर 39.6, जगदलपुर 35.8, दुर्ग 40.4 रहा।

आज के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, कोरबा शामिल है।

17 मई को येलो अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांेडागांव, नारायणपुर, बालोद, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

18 मई को अलर्ट

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव शामिल है।

अब जानते हैं देश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, 82° पूर्व देशांतर के साथ 25° उत्तर अक्षांश के उत्तर तक चल रही है। दक्षिणी हरियाणा और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

विदर्भ और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से निचले स्तर पर विदर्भ तक फैली हुई है। एक परिसंचरण बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी और उससे सटे दक्षिण श्रीलंका पर औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका के ऊपर बने हुए चक्रवर्ती हवाओं के क्षेत्र से लक्षद्वीप तक फैली हुई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की उम्मीद है। 17 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

अगले 24 घंटो के दौरान कैसा रहेगा मौसम

अगले 24 घंटे के दौरान, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की उम्मीद है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में हल्की बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम लगभग शुष्क हो सकता है और इन क्षेत्रों में तापमान बढ़ जाएगा। गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story