मुख्यमंत्री विष्णु के सुशासन में लोगों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ, बागवानी मिशन योजना से किसानों की आमदनी में हुई वृद्धि...
मुख्यमंत्री विष्णु के सुशासन में लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है... राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत् ग्राफ्टेड़ फसल से आमदनी में वृद्धि हो रही है...

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को मौसमी खेती के साथ साथ अन्य फसल ओर सब्जी उत्पादन के लिए उद्यान विभाग द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है और विभाग योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम मकरचुंआ के किसान राहुल भगत को राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से लाभान्वित किया गया है।
कृषक राहुल भगत 0.500 हेक्टर में उन्नत तकनिक को अपनाते हुऐ ड्रिप सिंचाई सुविधा के साथ मल्चिंग लगाकर ग्राफ्टेड़ टमाटर फसल से खेती किए हैं। इस दौरान उन्होने टमाटर के फसल को ही अपना पूरा समय दिया कृषक को 0.500 हेक्टर में लगे ग्राफ्टेड़ टमाटर फसल से इस वर्ष 40 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुई। जो स्वयं के उपयोग करने के बाद 5000.00 प्रति क्विंटल की दर से 200000.00 रुपये की आर्थिक लाभ प्राप्त हुई ।
कृषक राहुल भगत का कहना हैं कि, यह सब उद्यान विभाग से प्राप्त सहयोग और अधिकारी कर्मचारियों से समय- समय पर मिलते रहने वाले मार्गदर्शन से संभव हो पाया हैं। हालाकी इस बात से भी इनकार नही किया जा सकता की किसान की सफलता में उनकी स्वयं की मेहनत एवं लगन भी शामिल हैं।
अन्य किसानों पर कृषक की सफलता का प्रभाव
कृषक राहुल भगत एक मेहनती किसान हैं। उन्होने खेती की उन्नत तकनिकी को अपनाया जिससे उन्हें पहले से अधिक उत्पादन प्राप्त होन लगा, उनके इस सफलता को देखते हुए जिले के किसान भी खेती की उन्नत तकनिक का उपयोग कर खेती करना चाह रहें हैं। तथा उद्यान विभाग से जुडकर योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु के सुशासन में लोगों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ
हर व्यक्ति का इच्छा होता है कि वह अच्छा आमदनी प्राप्त कर सुख-सुविधा के साथ जीवन यापन और अपनी परिवार का अच्छे से परवरिश कर सके। इसके लिए व्यक्ति हर संभव प्रसास करता है और जहां से लाभ की प्राप्त हो सके उस और अग्रसर होकर कार्य करने लगता है। ऐसे लोगों अच्छी आमदनी मिले और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो इस हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सुशासन में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम बनगांव निवासी कृषक गणेश राम भगत को उद्यान विभाग के राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से लाभ प्राप्त हो रहा है। श्री भगत को योजना के ग्राफ्टेड़ टमाटर फसल लगाने में उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता है। किसानों के हित में ऐसे योजनाओं संचालित करने के लिए कृषक गणेश ने मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद दिया है।
वर्ष 2024-25 में रबी फसल कृषक गणेश राम भगत 0.800 हेक्टर में उन्नत तकनिक को अपनाते हुऐ ड्रिप सिंचाई सुविधा के साथ मल्चिंग लगाकर ग्राफ्टेड़ टमाटर फसल से खेती किए हैं। इस दौरान उन्होने टमाटर के फसल को ही अपना पूरा समय दिया। कृषक को 0.800 हेक्टर में लगे ग्राफ्टेड़ टमाटर फसल से इस वर्ष 60 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुई। जो स्वयं के उपयोग करने के बाद 6000.00 प्रति क्विंटल की दर से 360000.00 रुपये की आर्थिक लाभ प्राप्त हुई।
कृषक गणेश राम भगत का कहना हैं कि, यह सब उद्यान विभाग से प्राप्त सहयोग और अधिकारी-कर्मचारियों से समय-समय पर मिलते रहने वाले मार्गदर्शन से संभव हो पाया हैं। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता की किसान की सफलता में उनकी स्वयं की मेहनत एवं लगन भी शामिल हैं। कृषक गणेश राम भगत एक मेहनती किसान हैं। उन्होने खेती की उन्नत तकनीक को अपनाया जिससे उन्हें पहले से अधिक उत्पादन प्राप्त होने लगा, उनके इस सफलता को देखते हुऐ अगल-बगल के किसान तथा आस पास के अन्य ग्रामों के किसान भी खेती की उन्नत तकनीक का उपयोग कर खेती कर रहे हैं तथा उद्यान विभाग से जुडकर योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।