Begin typing your search above and press return to search.

Patwari suspended: पटवारी सस्पेंड, काउंटिंग में ड्यूटी से गायब होना पटवारी को महँगा पड़ा, SDM ने किया निलंबित

Patwari suspended: मतगणना स्थल से नदारद रहने वाले सरकंडा हल्का के पटवारी पराग महिलाने को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है।

CG Patwari Suspend: NPG खबर का असर: रिश्वतखोर पटवारी निलंबित,
X

CG Patwari Suspend

By Radhakishan Sharma

Patwari suspended: बिलासपुर। मतगणना स्थल से नदारद रहने वाले सरकंडा हल्का के पटवारी पराग महिलाने को निलंबित कर दिया गया है। बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी ने निलंबन आदेश जारी किया है। उनकी जगह भरारी पटवारी को सरकंडा का प्रभार सौंप दिया है।

सरकंडा पटवारी महिलाने की ड्यूटी शनिवार को कोनी स्थित मतगणना स्थल पर सहायक रिटर्निंग अफसर के साथ लगाई गई थी। उन्हें मतगणना संबंधी कामकाज में सहायक रिटर्निंग अफसर का सहयोग करना था। आदेश जारी कर उन्हें सुबह 8 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित होने को कहा गया था। इसके बाद भी वे मतगणना स्थल नहीं पहुंचे। उन्होंने ना ही किसी तरह की कोई सूचना संबंधित अधिकारी को दी। उनकी इस कार्यशैली से मतगणना के दौरान निर्वाचन संबंधी कार्यों में व्यवधान खड़ा हुआ।

लापरवाही ब्रतबे के आरोप में एसडीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय बिलासपुर तहसील के कानूनगो शाखा में होगा।

बिलासपुर एसडीएम तिवारी ने सरकंडा हल्का नंबर 32 का प्रभार भरारी हल्का नंबर 19 के पटवारी विकास जायसवाल को सौंपा है। उन्होंने पराग महिलाने को हल्के से संबंधित समस्त दस्तावेज विकास को सौंपने के निर्देश दिए हैं। ताकि क्षेत्र से संबंधित कामकाज प्रभावित न हो।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story