Crime News: पति-पत्नी और वो: प्रेमी के साथ पति को उतारा मौत के घाट, गुरुजी के प्यार में पागल थी पत्नी, इसलिए हटा दिया रास्ते से...
Crime News: गुरुजी के इश्क में पागल एक पत्नी ने प्रेमी गुरुजी के साथ मिलकर पति की बेदर्दी के साथ हत्या कर दी। पति जब गहरी नींद में सो रहा था, षड्यंत्रकारी पत्नी बे प्रेमी के साथ मिलकर गला दबा दिया। यह सनसनीखेज और दिल को दहला देने वाली घटना राजस्थान के बालोतरा जिले की है।

Crime News: पति- पत्नी के बीच अनबन और विवाद का ऐसा भयावह दृश्य सामने आएगा , घर वालों ने सपने में भी नहीं सोचा था। घटना की रात किसी कयामत से कम नही थी। गहरी नींद में सोते इंसान को मौत की नींद सुला देना, अपने आप मे ही भयावह और रूह कंपा देने वाला है। जरा कल्पना कीजिये उस रात का मंजर कैसे रहा होगा जब एक पत्नी अपने ही मांग की सिंदूर मिटाने हत्यारिन बन गई, वह भी इश्क के फेर में पड़कर। परिजनों की तो हालत खराब है, गांव में मौत से भी भयावह सन्नाटा पसरा हुआ है, ग्रामीण अब भी यह समझ नहीं पा रहे, उस बेकसूर ने क्या बिगाड़ा था, जिसे गहरी नींदमे मौत की नींद सुला दिया गया।
जानिए पति-पत्नी के बीच विवाद, इश्क और फिर मौत का मंजर
मृतक और अभागे युवक का नाम 21 वर्षीय महेंद्र कुमार है। महेंद्र की शादी तकरीबन तीन साल पहले बागुंडी गांव की अनु देवी से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब-कुछ ठीक था। कुछ दिनों बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आए दिन बात- बात पर झगड़े होने लगे। विवाद के बीच कई बार मामला गांव की पंचायत तक भी पहुंचा। पंचायत में समझौते की कोशिशें भी हुईं। अफसोस कोई स्थाई समाधान नगीन निकल पाया।
पहले जान पहचान, दोस्ती और फिर इश्कबाजी
पति पत्नी के विवाद और आपसी झगड़े के बीच वो की इंट्री हो गई। जानकारों का कहना है, अनु देवी का संपर्क तिलवाड़ा निवासी अमराराम से हुआ, जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। जान पहचान के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसी दौर में दोनों काफी जनदीक आ गए, नजदीकियां कब प्यार में बदल पता ही नहीं चला। यही इश्क आगे चलकर महेंद्र के लिए जानलेवा बन गया। अनु और आत्माराम के बीच की नजदीकियां महेंद्र सहित परिजनों को भी पता चल गया था। पति से अनबन जे बाद मायके में ही रहती थी। अनु और आत्माराम का इश्क वहीं परवान चढ़ा।
खरनाक मकसद के साथ लौटी ससुराल
बताते चलें, अनु घटना के चंद दिनों पहले ही ससुराल लौटी थी। परिजनों को लगा अब सबकुछ ठीक हो जाएगा। तब किनको क्या पता था , अनु जे आने का मकसद कुछ और ही है।
महज दो दिन के भीतर छीन ली महेंद्र की जिंदगी
ससुराल वाले अनु के बिना शर्त लौटने की खुशी मना रहे थेपर उनको क्या पता, अनु किस मकसद के साथ महके से ससुराल पहुंची है। दूसरे दिन अपने प्लान को अंजाम देने के लिए प्रेमी अमराराम को फोन किया और ससुराल आने को कहा।
फिर जो कुछ हुआ वह रोंगटे खड़ी करने वाला....
प्रेमी अनु के पास आ गया। दोनों रात का और महेंद्र के गहरी नींद में सोने का इंतजार करने लगे। दोनों को ज्यादा देर इंतजार भी नहीं करना पड़ा। फिर शुरू हुआ मौत का डरावना और भयावह खेल। महेंद्र की सांस नींद के दौरान दोनों ने मिलकर छीन ली। अनु देवी और अमराराम ने मिलकर उसका गला दबा कर बेरहमी के साथ हत्या कर दी।
सुबह जब महेंद्र काफी देर तक नहीं उठा, तो उसकी मां को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। शरीर ठंडा हो चुका था और गले पर निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे मामला संदिग्ध लगने लगा।।परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।
पुलिस ने पत्नी अनु देवी और उसके प्रेमी अमराराम से पूछताछ शुरू की। पहले दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच चल रहे अवैध संबंध ही हत्या का कारण बना।
