Begin typing your search above and press return to search.

"Pariksha Pe Charcha" में पीएम मोदी ने छात्रों को खिलाई ठेठरी-खुरमी, जानिए छत्तीसगढ़ के इन देशी स्नैक्स की Recipe

Thethri-Khurmi recipe : ठेठरी एक क्रिस्पी बेसन की नमकीन रेसिपी होती है, जो तलकर बनाई जाती है, जबकि खुरमी गुड़ से मीठी गेहूं की छोटी-छोटी गोलियां होती हैं. दोनों ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति और स्वाद का हिस्सा हैं.

Pariksha Pe Charcha में पीएम मोदी ने छात्रों को खिलाई ठेठरी-खुरमी, जानिए छत्तीसगढ़ के इन देशी स्नैक्स की Recipe
X
By Meenu Tiwari

Pariksha Pe Charcha : 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण का दूसरा एपिसोड छत्तीसगढ़ के लिए बहुत खास रहा. इसमें विद्यार्थियों को स्टडी स्किल मिलने के साथ ही हमारी माटी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन ठेठरी और खुरमी को विश्व पटल में पहचान मिली.


मालूम हो की सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड ने दिल को छू लिया. यह पल हर छत्तीसगढ़ वासी के लिए खास रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ छत्तीसगढ़ की दो खास पारंपरिक चीजें ठेठरी और खुरमी सबके साथ बांटी. वीडियो में पीएम मोदी मुस्कुराते हुए छात्रों को ये नाश्ते देते दिख रहे हैं.


गौरतलब है की ठेठरी एक क्रिस्पी बेसन की नमकीन रेसिपी होती है, जो तलकर बनाई जाती है, जबकि खुरमी गुड़ से मीठी गेहूं की छोटी-छोटी गोलियां होती हैं. दोनों ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति और स्वाद का हिस्सा हैं. इसे खासकर तीजा-पूरा या फिर होली के मौके पर बनाई जाती है.

MODI TWEETतो अब जब प्रधानमंत्री ने भी हमारे राज्य की ठेठरी और खुरमी का स्वाद चख लिया है तो क्यों न इस टेस्टी कुरकुरी नमकीन-मीठी रेसिपी को हम सब अपने घर पर ट्राई करें. तो चलिए फिर जानते हैं कैसे बनाई जाती है ये रेसिपी :-


ठेठरी (Thethri / ठेठरी)




मुख्य सामग्री ( 2 कप बेसन के हिसाब से )


  • बेसन - 2 कप
  • अजवाइन (कारोम सीड्स) - ½ छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटा चम्मच (या स्वादानुसार)
  • तिल (सेसम सीड्स) - 1 छोटा चम्मच
  • तेल (मोयन के लिए) - ¼ कप (या 4-5 बड़े चम्मच)
  • पानी - आटा गूंथने के लिए (सख्त आटा बनाना है)


बनाने की विधि


बेसन को छान लें. इसमें अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, तिल और मोयन के लिए तेल डालकर अच्छे से मिलाएं थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें और आटे को 5-10 मिनट रेस्ट दें हाथों में तेल लगाकर आते से छोटी-छोटी रस्सी जैसी लंबी शेप बनाएं या चकले पर पतली रोटी बेलकर काटकर ट्विस्टेड/स्ट्रिप शेप दें गरम तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें.


खुरमी (Khurmi / खुरमी)




मुख्य सामग्री ( 2 कप गेहूं आटा के हिसाब से )


  • गेहूं का आटा - 2 कप
  • सूजी - ¼ कप (ऑप्शनल, क्रिस्पीनेस के लिए)
  • गुड़ - ½ से 1 कप (या चीनी का सिरप भी इस्तेमाल किया जा सकता है)
  • घी या तेल (मोयन के लिए) - ½ कप तिल (सेसम सीड्स) - ½-1 छोटा चम्मच
  • सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ) - 1-2 बड़े चम्मच
  • मूंगफली या काजू के टुकड़े - थोड़े (ऑप्शनल)
  • इलायची पाउडर - स्वाद के लिए


बनाने की विधि


आटे में घी/तेल मोयन के रूप में डालकर अच्छे से क्रम्बल करें थोड़ा नमक और तिल मिलाएं. पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें रेस्ट दें आटे से छोटी-छोटी रोटियां या शेप बनाकर तेल में सुनहरा होने तक तल लें अलग से गुड़ को थोड़े पानी में पकाकर चाशनी बना लें तले हुए पीस को गरम चाशनी में डुबोकर निकाल लें या चाशनी में मिलाकर सूखने दें. कुछ रेसिपी में गुड़ को आटे में मिलाकर भी बनाते हैं। ठंडा होने पर स्टोर करें. यह मीठा और लंबे समय तक चलने वाला स्नैक है ये दोनों व्यंजन छत्तीसगढ़ की विविधता और लोकल खान-पान की खूबसूरती को दिखाते हैं. थेठरी नमकीन है तो खुरमी मीठी दोनों मिलकर परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाते हैं. अगर आप घर पर ट्राई करें तो त्योहारों पर जरूर बनाएं.


Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story