Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ बजट 2026 LIVE: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे छत्तीसगढ़ का बजट, जानिए क्या कुछ हैं बजट में आपके लिए...

Chhattisgarh Budget 2026 Live Update: छत्तीसगढ़ का बजट (Chhattisgarh Budget 2026-27) आज यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी (Finance Minister OP Choudhary) पेश कर रहे हैं। जानिए आपके लिए क्या कुछ हैं...

छत्तीसगढ़ बजट 2026 LIVE: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे छत्तीसगढ़ का बजट, जानिए क्या कुछ हैं बजट में आपके लिए...
X
By Ragib Asim

Chhattisgarh Budget 2026 Live Update: छत्तीसगढ़ का बजट (Chhattisgarh Budget 2026-27) आज यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी (Finance Minister OP Choudhary) पेश कर रहे हैं। विष्णुदेव साय सरकार (CM Vishnu Deo Sai) के कार्यकाल का यह तीसरा और नई व‍िधानसभा का पहला बजट है।



Live Updates

  • 24 Feb 2026 12:58 PM IST

    अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी की स्थापना होगी।

    सरगुजा के मैनपाट के विकास के लिए 5 करोड़ का प्रावधान

    बस्तर विकास प्रधिकरण के लिए 75 करोड़

    महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़

  • 24 Feb 2026 12:55 PM IST

    बजट ब्रेकिंग-इन दो संभागों में बनेगी एजुकेशन सिटी, प्राइमरी से लेकर कॉलेज की पढ़ाई एक ही कैंपस में, वित्त मंत्री ने किया 100-100 करोड़ का प्रावधान

  • 24 Feb 2026 12:53 PM IST

    अबूझमाड़ और जगरगुंडा में बनाई जाएगी एजुकेशन सिटी। इसमें प्राईमरी से लेकर कॉलेज तक की होगी उच्च स्तर की पढ़ाई। इसके लिए बजट में ओपी चौधरी ने 100-100 करोड़ का प्रावधान किया है।

  • 24 Feb 2026 12:53 PM IST

    कुनकुरी मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा में मेडिकल काॅलेज शुरू होगा।

    होम स्टे पाॅलिसी के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।

    मुख्यमंत्री बस योजना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान

  • 24 Feb 2026 12:50 PM IST

    संकल्प थीम का बजट

    ज्ञान और गति के बजट के बाद ओपी चौधरी ने इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया। संकल्प का मतलब उन्होंने बताया

    S-समावेशी विकास

    N-निवेश

    K-कुशल मानव संसाधन

    A-अंत्योदय

    L-लाइवलीवूड

    P-पॉलिसी से परिणाम

  • 24 Feb 2026 12:48 PM IST

    बस्तर में कई जगह बैंक ब्रांच खोले गए। आज बस्तर टूरिज्म हब के रूप में बदल रहा। बस्तर में नक्सलवाद का खात्मा हो रहा। 

  • 24 Feb 2026 12:45 PM IST

    वित्त मंत्री ने कहा, नक्सलियों का गढ़ अब शिक्षा का केंद्र बनेगा। हम सगुजा ओलंपिक का आयोजन कर रहे। बस्तर का लगातार विकास हो रहा। 

  • 24 Feb 2026 12:43 PM IST

    बस्तर ओलंपित की तरह अब सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। बजट में इसके लिए प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर में दो एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

  • 24 Feb 2026 12:40 PM IST

    वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का किया आभार 

  • 24 Feb 2026 12:38 PM IST

    वित्त मंत्री ने ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प का बजट पेश कर रहे हैं। उनका पहला बजट ज्ञान पर आधारित था। दूसरा गति और तीसरा संकल्प। उन्होंने कहा कि बजट पेश करने के साथ संकल्प भी जरूरी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story