छत्तीसगढ़ बजट 2026 LIVE: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे छत्तीसगढ़ का बजट, जानिए क्या कुछ हैं बजट में आपके लिए...
Chhattisgarh Budget 2026 Live Update: छत्तीसगढ़ का बजट (Chhattisgarh Budget 2026-27) आज यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी (Finance Minister OP Choudhary) पेश कर रहे हैं। जानिए आपके लिए क्या कुछ हैं...

Chhattisgarh Budget 2026 Live Update: छत्तीसगढ़ का बजट (Chhattisgarh Budget 2026-27) आज यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी (Finance Minister OP Choudhary) पेश कर रहे हैं। विष्णुदेव साय सरकार (CM Vishnu Deo Sai) के कार्यकाल का यह तीसरा और नई विधानसभा का पहला बजट है।
Live Updates
- 24 Feb 2026 1:38 PM IST
पेंशन योजना के लिए 1422 करोड़ का प्रावधान है। पीएम आवास योजना के तहत 200 करोड़ का प्रावधान। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक मदद देगी सरकार। हाॅस्टल का खर्च उठाएगी सरकार। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दूसरे राज्य से आने वाले परीक्षार्थियों को ध्यान में रखते हुए बजट में प्रावधान किया गया है।
- 24 Feb 2026 1:32 PM IST
5 शासकीय महाविद्यालय बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस। 25 काॅलेजों के भवन निर्माण के लिए 25 करोड़ का प्रावधान।
नवा रायपुर में आईआईआईटी के लिए 20 करोड़।
रायपुर दुर्ग और बिलासपुर में सीजीआईटी खुलेगा।
- 24 Feb 2026 1:28 PM IST
हेल्थ पर भी बजट में काफी फोकस किया गया है। दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान
- 24 Feb 2026 1:27 PM IST
रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान...राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित...250 करोड़ रूपए का प्रावधान...निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
- 24 Feb 2026 1:26 PM IST
बजट में युवाओं के लिए खासा फोकस किया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए कंपटीशन एग्जाम की तैयारी के लिए 35 करोड़ का बजट प्रावधान किया है।
- 24 Feb 2026 1:23 PM IST
रायपुर आंबेडकर अस्पताल में स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट को छत्तीसगढ़ का हार्ट के इलाज के लिए बेस्ट सेंटर के लिए विकसित किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसके लिए एसीआई को 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
- 24 Feb 2026 1:23 PM IST
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावे जशपुर, रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार, रायगढ़ के एक-एक कॉलेज को सेंटर ऑफ एक्सलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।
- 24 Feb 2026 1:23 PM IST
घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत के लिए 80 करोड़ रूपए
एनएचएम के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान।
रायपुर, पंडिरिया, भाटापारा समेत 5 जगह बनेगी नालंदा लाइब्रेरी। 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान
मेडिकल काॅलेज इंटर्न हाॅस्टल के लिए 35 करोड़
500 आंगनबाड़ी निर्माण के लिए 42 करोड़
- 24 Feb 2026 1:18 PM IST
रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र प्रारंभ किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए 5 और नालंदा परिसर बनाए जाएंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में इसका ऐलान करते हुए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

