Begin typing your search above and press return to search.

NIT Chowpatty Raipur: NIT चौपाटी को शिफ्ट करने को लेकर बवाल: विरोध में JCB के सामने लेटे कांग्रेसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Raipur NIT Chowpatty Shift: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज चौपाटी (NIT) को शिफ्ट (Raipur NIT Chowpatty Shift) करने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चौपाटी को हटाने का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

NIT Chowpatty Raipur: NIT चौपाटी को शिफ्ट करने को लेकर बवाल: विरोध में JCB के सामने लेटे कांग्रेसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X

NIT Chowpatty Raipu

By Chitrsen Sahu

Raipur NIT Chowpatty Shift: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज चौपाटी (NIT) को शिफ्ट (Raipur NIT Chowpatty Shift) करने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चौपाटी को हटाने का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

NIT को शिफ्ट करने को लेकर बवाल

बता दें साइंस कॉलेज चौपाटी (NIT) को आमानाका शिफ्ट करने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। चौपाटी को हटाने के विरोध में वहां के व्यापारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की साथ रातभर वहां बैठे रहे। वहीं शनिवार तड़के नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर चौपाटी को हटाने पहुंच गई, जिसके बाद व्यापारियों और कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। ऐसे में पुलिस को उन्हें अपनी हिरासत में लेना पड़ा।

दुकानदारों-कांग्रेसियों ने रातभर किया धरना प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की टीम ने 21 नवंबर को साइंस कॉलेज चौपाटी (NIT) पहुंचकर दुकानदारों को शिफ्ट करने की जानकारी दी तो उन्होंने बिना किसी नोटिस के शिफ्ट करने का विरोध जताया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने सुबह 5 बजे तक चौपाटी खाली करने का आदेश दिया तो दुकानदारों ने हंगामा कर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। इधर कांग्रेसियों ने भी उनका समर्थन किया।

पूर्व विधायक सहित कांग्रेसी हिरासत में

जैसे ही नगर निगम की टीम शनिवार तड़के जेसीबी लेकर चौपाटी शिफ्ट करने पहुंची दुकानदारों और कांग्रेसियों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेसी जेसीबी के सामने लेट गए, जिसके बाद निगम अमला और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेसियों को अपनी हिरासत में ले लिया।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story