Begin typing your search above and press return to search.

Naxalite News: 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर...DGP के सामने डाले हथियार, 1.84 करोड़ का इनाम था घोषित

22 Naxali Ne Kiya Surrender: कोंटा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगे उड़िसा के मलकानगिरी में 22 नक्सलियों ने सरेंडर (22 Naxali Ne Kiya Surrender) किया है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों पर 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों ने कई हथियार भी डाले हैं।

Naxalite News: 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर...DGP के सामने डाले हथियार, 1.84 करोड़ का इनाम था घोषित
X

Naxalite News

By Chitrsen Sahu

22 Naxali Ne Kiya Surrender: कोंटा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगे उड़िसा के मलकानगिरी में 22 नक्सलियों ने सरेंडर (22 Naxali Ne Kiya Surrender) किया है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों पर 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों ने कई हथियार भी डाले हैं।

नक्सलियों पर था 1.84 करोड़ का इनाम

राज्य सरकार की ओर से आत्मसर्पण और पुणर्वास नीति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, नक्सल संगठन के तीन स्पेशल जोनल कमेटी के 22 नक्सलियों ने उड़िसा DGP के सामने मंगलवार को सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर 1 करोड़ 84 लाख 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित था।

नक्सल संगठन को लगा बड़ा झटका

जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वालों में 10 महिला नक्सली भी शामिल है। सभी 22 नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी अंतर्गत केरलापाल एरिया कमेटी, जगरगुंडा एरिया कमेटी , प्लाटून 26 और 31 में एक्टिव थे। 22 नक्सलियों के सरेंडर करने के बाद नक्सल संगठन को एक बड़ा झटका लगा है। वहीं उन्होंने 1 AK-47 ,1 SLR , 2 इंसास, 303 राइफल 3 और 2 सिंगल शॉट हथियार भी डाले हैं।

हथियार और विस्फोटक फैक्ट्री ध्वस्त

बता दें कि इससे पहले सुरक्षा बलों को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी। सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए हथियार और विस्फोटक फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जिसे सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही कई हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया गया है।

घने जंगल के बीच मिला हथियार-विस्फोटक फैक्ट्री

जानकारी के मुताबिक , 150 CRPF और जिला पुलिस बल सुकमा की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जदरगुंडा एरिया के मीनागट्टा में घने जंगल के बीच नक्सलियों की ओर से संचालित हथियार और विस्फोटक फैक्ट्री का पता चला, जिसे टीम ने मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। इस दौराव कई हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story