Begin typing your search above and press return to search.

Bijapur News: नक्सलियों की नापाक हरकत! IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान शहीद, दो जवान घायल

IED Blast Me Ek Jawan Shahid: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने नापाक हरकत को अंजाम दिया है। दरअसल, नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया है। वहीं दो जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नक्सलियों की नापाक हरकत! IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान शहीद, दो जवान घायल
X
By Chitrsen Sahu

IED Blast Me Ek Jawan Shahid: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने नापाक हरकत को अंजाम दिया है। दरअसल, नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया है। वहीं दो जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

DRG का जवान शहीद

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर 17 अगस्त को DRG की टीम बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में अभियान पर निकली थी। 18 अगस्त की सुबह भोपालपटनम इलाके के उल्लूर के जंगल में IED ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आकर DRG का जवान दिनेश नाग शहीद हो गया। वहीं दो अन्य जवान घायल हो गए। जिनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। IED ब्लास्ट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घायल जवानों की हीलत खतरे से बाहर

इस मामले में बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि DRG की टीम बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में निकली थी। 18 अगस्त की सुबह भोपालपटनम इलाके के उल्लूर के जंगल में IED ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आकर DRG का जवान दिनेश नाग शहीद हो गया। घायल जवानों को भोपालपटनम अस्पताल नें भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रायपुर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

पहले भी हो चुका है मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी 6 अगस्त को गंगालूर थाना क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ था। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया था। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में हथिकार बरामद किया गया था। वहीं इससे पहले ही 6 इनामी सहित 9 नक्सलियों ने भी सरेंडर किया था। इसी के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने की बात कही है, जिसके बाद से नक्सल विरोधी अभियान भी तेज हो गई है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story