Begin typing your search above and press return to search.
Nagar Sainik Recruitment: नगर सैनिक भर्ती परिणाम जारी, 705 पदों पर महिला नगर सैनिकों की चयन सूची जारी...देखें
Nagar Sainik Recruitment: छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग में निकली नगर सैनिक भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया गया हे। विभाग की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।

Nagar Sainik Recruitment: बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नगर सैनिक भर्ती अभियान का परिणाम जारी कर दिया गया है। संभाग के सात जिलों में कुल 705 महिला नगर सैनिकों की भर्ती की चयन सूची को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
बस्तर संभाग के जिला बस्तर में आवासीय बालिका आश्रम एवं छात्रावासों में बालिकाओं के सुरक्षा व्यवस्था हेतु बस्तर संभाग के सातों जिलों के कुल 705 महिला नगर सैनिकों की भर्ती कार्यवाही पूर्ण की गई।
9 अगस्त 2025 को चयन सूची तथा प्रतिक्षा सूची को विभागीय वेबसाइट https://www.cghgcd.gov.in ,oa https://firenoc.cg.gov.in में अपलोड किया गया है। महिला नगर सैनिकों के भर्ती परीक्षा परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा वेबसाइट में अवलोकन किया जा सकता है।
Next Story
