Begin typing your search above and press return to search.

Mutton shops closed in Raipur: रायपुर में मांस मटन दुकान बंद, 31 मार्च को इस वजह से नहीं खुलेगी दुकानें, ब्रिकी करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई...

Mutton shops closed in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 31 मार्च के दिन मांस-मटन की दुकानें बंद रहेगी। इस दिन अगर कोई भी व्यक्ति मांस-मटन बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mutton shops closed in Raipur: रायपुर में मांस मटन दुकान बंद, 31 मार्च को इस वजह से नहीं खुलेगी दुकानें, ब्रिकी करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई...
X
By Sandeep Kumar

Mutton shops closed in Raipur: रायपुर। मांस-मटन के शौकीनों के लिए जरूरी खबर है। 31 मार्च को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस मटन की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। नगर निगम ने यह आदेश जारी किया है।

31 मार्च को महावीर जयंती को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दिन अगर कोई भी व्यक्ति मांस मटन की ब्रिकी करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही होटलों में भी बिक्री पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

जारी आदेश में कहा गया है कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने और मांस मटन की दुकानें बंद रहेगाी। यह निर्णय छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है। आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

31 मार्च के दिन निगम की टीम शहरों में निगरानी करेगी और अगर कोई भी व्यक्ति आदेश की अवहेलना करते पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने साफ कहा है कि यह आदेश होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और छोटी दुकानों के लिए भी है। पकड़े जाने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बेचने वाले के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story