Begin typing your search above and press return to search.

Mungeli News: शिकारियों के करंट तार की चपेट में आकर हाथी की मौत

Mungeli News: शिकारियों के करंट तार की चपेट में आकर हाथी की मौत
X
By Sandeep Kumar Kadukar

मुंगेली। मुंगेली वन मंडल के खुड़िया क्षेत्र में जंगल में करंट लगने से हाथी की मौत हो गई। शिकारियों ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में करंट बिछाया था। जिसकी चपेट में आकर हाथी की मौत हुई है। घटना से वन्य जीवों की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह उठ खड़े हुए हैं।

खुड़िया वनांचल क्षेत्र में करंट लगाकर हाथी की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इतनी गंभीर घटना की जानकारी वन विभाग को नहीं थी। घटना एक से दो दिन पुरानी है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग हरकत में आया। वन विभाग की लापरवाही से वनांचल क्षेत्र में वन्य जीवों की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए हैं। वन विभाग के द्वारा सतर्कता ना बरतने के चलते वनांचल क्षेत्र में आए दिन शिकार की घटना हो रही है। हाथी की मौत के बाद पहुंचे वन अमले को हाथी के शरीर पर चोट के निशान भी दिखे हैं।

हाथी के शरीर पर चोट के निशान दिखने के अलावा वन विभाग को आसपास विद्युत तार भी मिला है। जिससे हाथी की करंट लगने से मौत की जानकारी लग सकी। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विद्युत तार की चपेट में आने से करंट लगने की वजह से हाथी की मौत प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रही है। मामले में वन विभाग आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु डॉग स्क्वायड की मदद ले रहा है। साथ ही आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रहा है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story